सिंधी नाटक उत्सव 2026 : नाटक "एक्सीडेंटल हसबैंड" का मंचन

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : सिंधी नाटक उत्सव 2026 के तहत दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में हास्य नाटक एक्सीडेंटल हसबैंड का मंचन हुआ। नाटक मे मनोरंजन की सभी विधाएँ मौजूद थी पति पत्नी की नोक झोक, जीजा साले की मस्ती, गीत संगीत नृत्य इन सब ने दर्शकों को आकर्षित किया। नाटक मे मुख्य पात्र कमलेश कपूर अपनी पत्नी और साले के अलावा उसके घर उपरी तल पर रहने वाली एक अधेड़ महिला कमलेश कपूर से भी परेशान था। 
ऊपर रहने वाली कमलेश के घर आने वाली हर चीज और लोग पहले नीचे वाले कमलेश कपूर के घर आ जाते थे जिससे उत्पन्न परिस्थितियां दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थी। नाटक के सभी पात्रों राजन झांगियानी, शीतल मारवाह, ज्योति मंगलानी, योगिता वासवानी, मनीष गुनवानी, हर्षा वासू, संजय मंघनानी, रूपाली चावला, भावना राज, रश्मी लालवानी, दलीप गुलाबानी एवं बाबू बाई ने अपने अभिनय से नाटक को और मनमोहक बना दिया। नाटक के लेखक व निर्देशक डा. दीपक गुरनानी ने सभी दर्शकों तथा सिंधी अकादमी सचिव डा. रमेश लाल का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान