पटना में 26 अक्टूबर को होगा IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

० संत कुमार गोस्वामी ० 
पटना। भोजपुरी संगीत और सिनेमा जगत के लिए IVY एंटरटेनमेंट की ओर से IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। याशी फिल्म्स द्वारा आयोजित इस समारोह में भोजपुरी मनोरंजन जगत के चर्चित सितारे एक मंच पर जुटेंगे और भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता, प्रतिभा तथा सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएंगे।

इस समारोह में मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडेय, राकेश मिश्रा, प्रमोद प्रेमी, गुंजन सिंह, रौशन रोही, मोनालिसा, आस्था सिंह, नीलम गिरी, सपना चौहान, मेघा श्री, डिम्पल सिंह और शिल्पी राज सहित भोजपुरी फिल्म एवं संगीत जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की घोषणा की गई है। समारोह में भोजपुरी संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 में 20 पुरस्कारों के माध्यम से भोजपुरी फिल्मों और स्वतंत्र संगीत जगत में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। भक्ति गीतों, लोक संगीत, लोकप्रिय डांस नंबरों और सोशल मीडिया पर चर्चित गानों सहित संगीत की विभिन्न विधाओं को इसमें जगह मिलेगी।

IVY एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष पार्था डे ने कहा भोजपुरी संगीत को लोगों का अपार प्यार मिलता है और यहां की प्रतिभाओं को उसी स्तर का मंच मिलना चाहिए। IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स इस उद्योग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहां स्थापित कलाकारों को सम्मान मिले, उभरती प्रतिभाओं को पहचान मिले और भोजपुरी संगीत व्यापक दर्शकों तक पहुंचे।

B4U के CRO जॉनसन जैन ने कहा कि टेलीविजन और अवॉर्ड्स के क्षेत्र में IVY की पहल क्षेत्रीय मीडिया के लिए एक नया मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे लोकप्रिय कलाकारों सहित भोजपुरी संगीत एवं सिनेमा की प्रमुख हस्तियों को डिजिटल मंच पर सम्मानित करना गर्व का विषय है।

इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित ब्रांड भागीदार के रूप में जुड़े हैं। डाबर रेड टूथपेस्ट और APAR वायर्स एंड केबल्स को-प्रीजेंटिंग स्पॉन्सर हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, SOBISCO, अडानी फॉर्च्यून ऑयल, HMD, सेंटर फ्रूट घड़ी डिटर्जेंट पाउडर, और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम को-पावरिंग पार्टनर हैं। IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का डिजिटल प्रीमियर IVY के प्लेटफॉर्म्स पर होगा, जिसके बाद इसका टेलीविज़न प्रसारण B4U भोजपुरी चैनल पर किया जाएगा।

भोजपुरी संगीत की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह आयोजन कलाकारों को सम्मान देने, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भोजपुरी मनोरंजन जगत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान