सेट पर लगी आग बाल-बाल बचीं भोजपुरी क्वीन संजना पांडेय
० संत कुमार गोस्वामी ०
जौनपुर : भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री संजना पांडेय हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई। घटना के बाद शूटिंग सेट पर मौजूद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी की चर्चा फिल्मी गलियारों में होने लगी।
संजना पांडेय के मुताबिक, जिस सीन की शूटिंग हो रही थी, उसमें उन्हें आग के बीच खड़ा होना था। इसके लिए निर्धारित ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। शूटिंग के दौरान हवा काफी तेज चलने लगी, जिसके कारण आग को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लपटें अचानक उनकी ओर आ गईं। देखते ही देखते आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई।अभिनेत्री ने बताया कि स्थिति अचानक बिगड़ी और कुछ ही क्षणों में उनके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि शूटिंग यूनिट के क्रू सदस्यों ने तत्काल मोर्चा संभाला और पानी डालकर आग बुझाई। उनकी तत्परता के कारण संजना को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभिनेत्री के अनुसार, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं है।
संजना पांडेय ने ‘भूतनी का बदला’ को लेकर कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का भी अनुभव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदारों को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने मेहनत की है और शूटिंग के दौरान कई चुनौतीपूर्ण दृश्यों को भी पूरी लगन के साथ फिल्माया गया है।

टिप्पणियाँ