गोदरेज एग्रोवेट ने मक्का फसल के लिए नया हर्बिसाइड ‘अशिताका’ लॉन्च किया
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई / हैदराबाद, गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने मक्के की फसल के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक नया शाकनाशी (हर्बिसाइड) 'आशिताका' लॉन्च किया। आईएसके जापान के सहयोग से विकसित यह अभिनव समाधान, मक्के की खेती में सबसे बड़ी चुनौती माने जाने वाले घास और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है। फसलों के शुरुआती विकास चरणों में खरपतवारों का प्रकोप मक्के की उत्पादकता पर काफी नकारात्मक प्रभाव डालता है। 'आशिताका' को खरपतवारों में 2-4 पत्तियां होने पर उपयोग करने की सलाह दी जाती है, जिससे यह खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है। वैश्विक स्तर पर मक्का की खेती के क्षेत्रफल में भारत चौथे और वार्षिक उत्पादन में पांचवें स्थान पर है। देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था और मध्यम वर्ग की बढ़ती मांग के कारण पशु-प्रोटीन, स्टार्च और अन्य औद्योगिक उत्पादों (जिनमें मक्का का उपयोग होता है) की खपत लगातार बढ़ रही है। इसके चलते पिछले कुछ वर्षों में, पशुओं के चारे, औद्योगिक एवं बायोफ्यूल उपयोग हेतु मक्का की मांग में इजाफा हो रहा है। हालांकि, इस क्षेत...