चूक कहॉं और किससे हुई यह जनता जानना चाहती है : डोटासरा
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान के तहत् जयपुर के रामलीला मैदान पर संविधान बचाओ रैली सम्पन्न हुई। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खडग़े, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को संविधान की प्रास्तावना का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे किन्तु आज उन वादों का क्या हुआ, कितने पूरे हुये, इसका जवाब जनता को भाजपा द्वारा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पुलवामा और अब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे देश के नागरिकों की जान चली गई, इसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और चूक कहॉं और किससे हुई यह जनता जानना चाहती ह...