संदेश

अगस्त 4, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शासन,प्रशासन,नेता,समाजसेवी को इंतज़ार है किसी हादसे का ?

चित्र

पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को मिला अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ का 'FIDE आर्बिटर' खिताब

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने जयपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को FIDE आर्बिटर का खिताब प्रदान किया है। यह उपाधि उन्हें FIDE आर्बिटर कमीशन की हाल ही में FIDE की दूसरी परिषद बैठक में प्रदान की गई। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को शतरंज में वर्षों का गहन अनुभव है। वे राजस्थान के उन चुनिंदा आर्बिटरों में से एक हैं जिन्हें तकनीकी दृष्टि से दक्ष माना जाता है। उन्होंने अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में आर्बिटर के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। अब, FIDE नॉर्म्स पूरे करने के पश्चात, वे किसी भी FIDE-रेटेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 'चीफ आर्बिटर' के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत हो गए हैं। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी, FIDE के अंतरराष्ट्रीय शतरंज कोच भी हैं। वे वर्षों से शतरंज के प्रशिक्षण और प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

व्यापारियों के लिए कारोबार सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : अर्जुन राम मेघवाल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि सरकार देश में व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वे यहां भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री ; विजय बघेल, रमेश अवस्थी और साधना सिंह (सभी सांसद) भी उपस्थित रहे। मेघवाल ने बीयूवीएम को आश्वस्त किया कि वे व्यापार से जुड़ी उनकी चिंताओं के समाधान में उनके साथ खड़े हैं। सभा को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारिक समुदाय ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नया अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पुरानी व्यवस्था की तुलना में कहीं बेहतर है, लेकिन इसमें और सुधार की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। मल्होत्रा ने कहा, "हम आपके मुद्दों को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुँचाएंगे।" इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों से भारतीय उद्य...