दिल्ली में गूंजेगा पंचम दा का जादू एक साथ 45 संगीतकार और बॉलीवुड सितारे
o योगेश भट्ट o नई दिल्ली। सिंफनी मेलोडियस क्लब, दिल्ली ने ऐलान किया कि 7 सितम्बर 2025 को जवाहरलाल नेहरू वेट लिफ्टिंग ऑडिटोरियम, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक संगीतमय संध्या का आयोजन होगा। इस शाम का नाम है “रिलीविंग द पंचम मैजिक ए ट्रिब्यूट टू आर.डी. बर्मन”। कार्यक्रम की परिकल्पना और संयोजन नंद किशोर अग्रवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “पंचम दा का संगीत सिर्फ़ सुरों का मेल नहीं, यह भावनाओं और यादों का अमूल्य खज़ाना है। इस आयोजन के माध्यम से हम उनकी धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे, ताकि उनका जादू हमेशा जीवित रहे।” यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इसमें 45 शीर्ष संगीतज्ञ और वादक मंच साझा करेंगे। इस ग्रैंड ऑर्केस्ट्रा में मुंबई और दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स और पंचम दा के मूल संगीत दल के दिग्गज शामिल होंगे। मुख्य कलाकारों में हैं बेला सुलाखे, श्रीकांत नारायण, किशोर पराशर, शिफा अंसारी, कुणाल कुशवाहा तथा युवा सितारे वैदेही गोयल, अभिजीत शर्मा, जेन्या विश्वकर्मा। वाद्य संगीत की महफ़िल सजाएंगे किशोर सोढा (ट्रम्पेट), नि...