संदेश
मई 9, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
नया स्मार्ट पिंजरा मवेशियों के परिवहन को आसान बना सकता है
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नासिक : शोधकर्ताओं ने एक नया, स्मार्ट, मॉड्यूलर और लचीला मवेशी पिंजरा बनाया है। इसे विभिन्न वाहनों में फिट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक रैंप है जो दरवाजे का भी काम करता है। यह पिंजरा गांवों में मवेशियों के परिवहन को आसान बनाने में मदद कर सकता है। विशेष रूप से कृषि से संबंधित मवेशियों को मवेशी बाजार तक ले जाने में यह अधिक कारगर हो सकता है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां मवेशी किसानों के लिए महत्वपूर्ण साथी हैं, वहां एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्रा न केवल लोगों के लिए, बल्कि जानवरों के लिए भी अक्सर खतरनाक हो सकती है। परंपरागत रूप से, मवेशियों को खुले या खराब तरीके से फिट किए गए माल वाहक ट्रकों में ले जाया जाता है, जिनमें उचित लोडिंग तंत्र नहीं होता है। इससे उन्हें बहुत अधिक तनाव, चोट और यहां तक कि जानलेवा दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ये पुरानी प्रथाएं किसानों और ट्रांसपोर्टरों के लिए लॉजिस्टिक संबंधी परेशानी भी पैदा करती हैं। साथ ही ये सभी बुनियादी पशु कल्याण मानदंडों का उल्लंघन भी करती हैं। महाराष्ट्र के नासिक...
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपने तीसरे प्रॉडक्शन हॉउस का निर्माण प्रारंभ किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० श्रीसिटी, आंध्र प्रदेश, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआईएल) ने श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में अपने नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर नारा लोकेश, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस, रियल टाईम गवर्नेंस और ह्यूमन रिसोर्सेज़ डेवलपमेंट मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार मौजूद थे। यह नया संयंत्र साल 2026 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। श्री सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह नया विनिर्माण संयंत्र एलजीईआईएल की उत्पादन क्षमता तो बढ़ाएगा ही और साथ ही क्षेत्र में स्थानीय रोजगार भी प्रदान करेगा। यह नया संयंत्र भारत में एलजी का तीसरा संयंत्र है। अन्य दो संयंत्र ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश और पुणे, महाराष्ट्र में स्थित हैं। यह निवेश एलजी की ग्लोबल सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के भारत के सामर्थ्य को दर्शाता है। एलजीईआईएल को यह नया संयंत्र स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री सिटी में 247 एकड़ की जमीन दी है। इस संयंत्र से लगभग 1495 प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा। एलजीईआईएल द्वारा इस संयंत्र के...
REC का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,713 करोड़ रहा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए लेखापरीक्षित एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: Q4 FY25 बनाम Q4 FY24 (स्टैंडअलोन) - संवितरण: ₹45,538 करोड़ बनाम ₹39,374 करोड़, 16% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज आय : ₹5,876 करोड़ बनाम ₹4,263 करोड़, 38% की वृद्धि - शुद्ध लाभ: ₹4,236 करोड़ बनाम ₹4,016 करोड़, 5% की वृद्धि - कुल आय: ₹15,174 करोड़ बनाम ₹12,263 करोड़, 24% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.64% बनाम 3.60%, 4 बीपीएस की वृद्धिपरिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: 12M FY25 बनाम 12M FY24 (स्टैंडअलोन) - संवितरण: ₹1,91,185 करोड़ बनाम ₹1,61,462 करोड़, 18% की वृद्धि - शुद्ध ब्याज आय: ₹19,878 करोड़ बनाम ₹15,685 करोड़, 27% की वृद्धि - शुद्ध लाभ: ₹15,713 करोड़ बनाम ₹14,019 करोड़, 12% की वृद्धि- कुल आय: ₹55,980 करोड़ बनाम ₹47,214 करोड़, 19% की वृद्धि- शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.63% बनाम 3.57%, 6 बीपीएस की वृद्धि सभी क्षेत्रों में वृद्धि, ऋण परिसंपत्तियों पर ब्याज ...
राजस्थान में 82 तरह के खनिजों में सोना-चांदी से लेकर मेसेनरी स्टोन तक उपलब्ध : टी.रविकान्त
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
0 आशा पटेल 0 जयपुर। प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने कहा है कि आर्कियन, टर्शियरी, मेसोजोइक, अरावली युग सहित अरबों वर्षों की भूविज्ञानिक विरासत के चलते देश का प्रमुख खनिज संपदायुक्त प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन, वैज्ञानिक तरीके से जीरो लॉस तकनीक से खनन और विरासत संरक्षण व संवर्द्धन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीसा-जस्ता, सोना-चांदी, कॉपर-आयरन ओरे, लाइमस्टोन के साथ ही 82 तरह के खनिज चिन्हित किये जा चुके है और इनमें से 57 खनिजों का प्रमुखता से खनन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में माइनिंग सेक्टर का एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की बजटीय घोषणा के क्रियान्वयन में जयपुर में माइनिंग सेक्टर के एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना करेगी जिसमें राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक खनिज संपदा की विकास यात्रा और नमूनों को भी वैज्ञानिक ढंग से संकलित और प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश में रेयर अर्थ एलिमेंट सहित सामरिक और आज की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण खनिज मिले हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन ह...