संदेश

अक्टूबर 22, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नव विधान-न्याय की पहचान' प्रदर्शनी : नवाचारों को सोशल मीडिया पर मिले 1 करोड़ 67 लाख व्यूज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित 'नव विधान -न्याय की पहचान' प्रदर्शनी देश में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों की समझ को आधुनिक पुलिस नवाचारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का एक सफल मंच बनी। जिसमें भौतिक और ऑनलाइन माध्यम से 1.67 करोड़ से अधिक लोगों की रिकॉर्ड-तोड़ भागीदारी दर्ज की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह एव सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जेईसीसी में किया गया। उद्घाटन समारोह में 15 हजार और ऑनलाइन माध्यम से 1.25 लाख लोगों ने भाग लिया। आठ दिनों तक चली प्रदर्शनी में करीब 58 हजार लोगों ने भौतिक रूप से अवलोकन किया। इसमें 14,000 शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, 13,200 व्यावसायिक-सोशल समूह एवं सरकारी कर्मचारी, 2,700 सीएलजी/सुरक्षा सखी सदस्य और 11800 पुलिसकर्मी शामिल थे।  प्रदर्शनी की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उच्च न्यायालय के 22 न्यायाधीशों, 140 एपीपी/वकीलों और 170 डॉक्टरों सहित 550 विशेष अतिथियों ने इसे देखा। प्रदर्शनी की पहुँच केवल भौतिक परिसर तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसने धूम मचाई। विभि...