संदेश

अक्टूबर 21, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का एक विशाल प्रतीक है: प्रधानमंत्री

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   Goa INS Vikrant : जब दुश्मन सामने हो और युद्ध आसन्न हो, तो जिस पक्ष के पास स्वतंत्र रूप से लड़ने की ताकत होती है, उसे हमेशा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को मज़बूत बनाने के लिए आत्मनिर्भरता ज़रूरी है। पिछले एक दशक में भारत की सेनाएँ आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों ने हज़ारों ऐसी वस्तुओं की पहचान की है जिनका अब आयात नहीं किया जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप अब अधिकांश आवश्यक सैन्य उपकरण घरेलू स्तर पर निर्मित किए जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली समारोह के दौरान सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित किया। आज के दिन को एक अद्भुत दिन, एक अद्भुत क्षण और एक अद्भुत दृश्य बताते हुए, मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक ओर विशाल महासागर है, तो दूसरी ओर है, भारत माता के वीर सैनिकों की अपार शक्ति। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर अनंत क्षितिज और असीम आकाश है, वहीं दूसरी ओर आईएनएस विक्रांत की असीम शक्ति है, जो अनंत शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्र पर सूर्य की रोशनी की चमक, दीप...

राष्ट्रपति मुर्मू का 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kerala News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम तिरुवनंतपुरम पहुँचेंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन, तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।  इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में, वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ऑपरेशन फायर ट्रेल" के तहत ₹4.82 करोड़ मूल्य के 46,640 के पटाखे ज़ब्त

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  New Delhi : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने "ऑपरेशन फायर ट्रेल" अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरआई ने भारत में चीनी मूल के पटाखों के अवैध आयात से जुड़े तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर चीन से आए और आईसीडी अंकलेश्वर जाने वाले 40 फुट लंबे कंटेनर को पकड़ा, जिसमें "लेगिंग्स" होने का दावा किया गया था। जाँच में पता चला कि आगे की तरफ कपड़ों की ऊपरी परत के पीछे 46,640 पटाखे/विस्फोटक छिपाए गए थे। ₹4.82 करोड़ मूल्य की पूरी खेप जब्त कर ली गई।  तलाशी में तस्करी गिरोह की कार्यप्रणाली उजागर करने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए और इसके पीछे एक प्रमुख व्यक्ति को गुजरात के वेरावल से गिरफ्तार किया गया। विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के तहत पटाखों का आयात 'प्रतिबंधित' है और इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) दोनों से वैध लाइसेंस की आवश्यकता होती है। ऐसे खतरनाक सामान का अव...