संदेश

जुलाई 7, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Dabari Karbla Moharram झूलेवाली ताजिया को अवार्ड Ex MP Mahabal Mishra & ...

चित्र

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर में नए मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित नवीन मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का प्रारम्भ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी एवं सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सानिध्य में हुआ। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का प्रारम्भ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी एवं सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, डॉ. सी.पी. जोशी, सांसद भजनलाल जाटव,  पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, उदयलाल आंजना,...

श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर में भगवान जगन्नाथ का ‘सुनाभेष’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य सुनाभेष (स्वर्णाभूषण श्रृंगार) दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत होने वाला यह श्रृंगार समारोह मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सुनाभेष, जिसे स्वर्ण वेश भी कहा जाता है, भगवान के राजसी स्वरूप का प्रतीक है। इस दिन तीनों विग्रहों को विभिन्न स्वर्ण आभूषणों से सजाया जाता है जिनमें मुकुट, कर्णफूल, हार, बाजूबंद, कंगन आदि शामिल होते हैं। भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ रत्न सिंहासन पर विराजमान होकर स्वर्ण आभूषणों से विभूषित हुए।  पाहंडी और संध्या आरती के बाद सुनाभेष का प्रारंभ हुआ। जैसे ही एक-एक करके स्वर्ण आभूषण भगवानों पर सजाए गए, समस्त मंदिर परिसर "जय जगन्नाथ" के नारों से गूंज उठा। भक्तों की आस्था और भक्ति से वातावरण अत्यंत दिव्य और भावपूर्ण हो गया। मंदिर समिति के अनुसार, यह आयोजन रथयात्रा महोत्सव की श्रृंखला में सबसे आकर्षक और महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष यह श्री जगन्नाथ मंदिर की 58वीं रथयात्रा ...