संदेश

सितंबर 24, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहन लाल सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। महान अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने न केवल अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, बल्कि अपने बड़े कार्यों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को भी अक्षुण्ण रखा है। राष्ट्रपति ने रंगमंच से सिनेमा तक के उनके शानदार सफर और महाभारत पर आधारित संस्कृत एकांकी नाटक कर्णभरम से लेकर वानप्रस्थम में उनके पुरस्कृत अभिनय तक, भारत की सांस्कृतिक विरासत के उनके शानदार चित्रण को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि उनका नाम गहरा सम्मान अर्जित करता है और पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत में सिनेमा लोकतंत्र के सार और भारत की विविधता को दर्शाता है। जिस प्रकार अनेक भारतीय भाषाओं में साहित्य का विकास हुआ है, उसी प्रकार सिनेमा भी भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप...

सैफी राब्ता कमेटी द्वारा अमरोहा में बढ़ते क़दम सैफी सम्मेलन आयोजित

चित्र
० इरफ़ान राही ०  अमरोहा , उत्तर प्रदेश सैफी राब्ता कमेटी ने ग्राम श्यामपुर निकट ज़ोया ज़िला अमरोहा में अपना वार्षिक अधिवेशन *बढ़ते क़दम* के नाम से आयोजित किया। प्रोग्राम की सदारत एडवोकेट बाबर मुख़्तार सैफ़ी साहब ने की तथा मुख्य अतिथि सैफ़ी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित व सैफी समाज के सरपरस्त मास्टर अली शेर सैफी रहे। प्रोग्राम में बढ़ते क़दम के अंतर्गत सैफी राब्ता कमेटी के अध्यक्ष जावेद सईद सैफी द्वारा पद त्यागने के उपरान्त कमेटी के युवा चेहरा,मेहनती, व कर्मठ सदस्य मोबीन अहमद सैफी को नया अध्यक्ष पगड़ी बांध कर मनोनीत किया गया। सैफी राब्ता कमेटी यूथ विंग के अध्यक्ष के लिए इमरान सैफी को भी पगड़ी बांध कर मनोनीत किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत मस्जिद के इमाम यामीन ने क़ुरान की तिलावत से की । इसके बाद दूर दराज़ से आए कमेटी के ओहदेदारान व मेंबर्स को कमेटी के नए अध्यक्ष मोबीन अहमद सैफ़ी व इमरान सैफी ने फूलमालाओं से तथा शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया प्रोग्राम में कमेटी के सरपरस्त एड सरवर आलम सैफी व एड बाबर मुख्तार सैफी, हाजी के के नफीस सैफी, कैप्टन अब्दुल हफीज़ सैफी, मुहम्मद इलियास सैफी अ...