साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : दिल्ली के पत्रकारों का संगठन साउथ दिल्ली पत्रकार संघ गठित हो गया। आयोजित बैठक में 50 से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्रा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ मोमना बेगम, सुनील परिहार और आशु आस मुहम्मद वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा रियासत अली, दीपक कुमार और गिरीश कुमार उपाध्यक्ष बने। महासचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार, मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता के रूप मे पत्रकार दीप सिलोड़ी को चुना गया।

 युवा पत्रकार स्वतंत्र सिंह भुल्लर सचिव बने और सह सचिव पद पर बीना देवी जोशी व रमेश भाई निर्वाचित हुए। अन्य पदों में शरद कुमार सागर (कोषाध्यक्ष), साहिल संभव मंसूरी (संगठन सचिव), कुंदन सिंह (प्रचार सचिव), महेंद्र कुमार (संयोजक) और जितेंद्र दिवाकर (सांस्कृतिक एवं खेलकूद सचिव) शामिल हैं। साथ ही कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुने गए।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मनोबल बढ़ाने के लिए संगठन के संयोजक सुरेंद्र बिधूड़ी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा का सम्मान किया और संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा ने कहा “यह संगठन पत्रकारों की एकता और सम्मान की लड़ाई लड़ेगा। मेरी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और सभी पत्रकारों को एक सूत्र में बांधना रहेगी।”

महासचिव अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएँगे, जबकि प्रवक्ता दीप सिलोड़ी ने विश्वास दिलाया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और मर्यादा की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ा रहेगा। यह पहली बार है जब दक्षिणी दिल्ली में पत्रकारों का इतना सशक्त संगठन बना है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड