संदेश

जुलाई 26, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गांधी वाटिका में क्यू आर कोड लिंक से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाएं : राजेश यादव

चित्र
o आशा पटेल o  जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति व पुरातत्व एवं संग्रहालय राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाये जाने, स्कूल / कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाने व प्रेरित करने हेतु भी निर्देश दिए। राजेश यादव ने म्यूजियम में हिन्दी की ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर यहाँ की चीजों का प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित गाँधी जी से जुड़ी सामग्री की बुकलेट छपवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संग्राहालय के सम्बन्ध में डिजिटल जानकारी अन्य पर्...

जयपुर रामसर में हरित पहल : नेट ज़ीरो स्कूल परियोजना" की शुरुआत

चित्र
 o आशा पटेल o  रामसर, राजस्थान | शिक्षा और पर्यावरणीय के उत्तरदायित्व को जोड़ते हुए रामसर गांव पालावाला,बस्सी, जयपुर के राजकीय विद्यालय में नेट ज़ीरो स्कूल परियोजना की शुरुआत की गई है । यह परियोजना विद्यालय को ऊर्जा, जल और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना को मा करणी इंफ्राटेक द्वारा वित्तपोषित किया गया है | यानि यह सीएसआर फंड से संचालित होगा और प्रकृत सस्टेनेबल इंटीग्रेटेड फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित किया गया है, जिसका उद्देश्य है ग्रामीण बच्चों को जलवायु और स्थिरता के क्षेत्र में जागरूक बनाना और उन्हें भविष्य के सॉल्यूशनिस्ट के रूप में तैयार करना। डॉ. सुदिप्ति अरोरा, परियोजना की मुख्य पर्यावरण वैज्ञानिक एवं सलाहकार ने बताया कि यह " नेट ज़ीरो स्कूल" केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर का परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह सोच का परिवर्तन है। हम सिर्फ विज्ञान नहीं पढ़ा रहे, हम भविष्य के समाधान निर्माता तैयार कर रहे हैं,” | खास बात यह कि हम यहाँ सोलर पेनल लगा कर ऊर्जा का विकल्प स्थापित करेंगे | उन्होंने बताया कि परियोजना में सौर ...