संदेश

कोनिका मिनोल्टा ने किया एक्युरियोप्रेस सी12010एस का अनावरण

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली : कोनिका मिनोल्टा बिज़नेस सोल्युशन्स इंडिया ने पामेक्स 2026 में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज की। कंपनी ने अपने नए हाई-स्पीड प्रोडक्शन प्रेस एक्युरियोप्रेस सी12010एस का अनावरण भी किया, जिसे हाई-वॉल्युम, ऐप्लीकेशन-उन्मुख डिजिटल प्रिंटिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘फील द पोटेन्शियल’ थीम के साथ, पामेक्स 2026 में कोनिका मिनोल्टा का उद्देश्य प्रोडक्ट्स एवं समाधान को एकीकृत एवं आधुनिक पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रिंट बिजनसेज़ को विकास के नए अवसर प्रदान करना था। उपभोक्ताओं को बताया गया  कि वे किस तरह प्रोडक्शन प्रेस, इंडस्ट्रियल प्रिंट सिस्टम, वर्कफ्लो ऑटोमेशन, कलर मैनेजमेन्ट, एवं डिजिटल वर्कप्लेस समाधानों के सहज संयोजन द्वारा अपने संचालन की दक्षता एवं मुनाफ़ा बढ़ा सकते हैं। बूथ पर आने वाले आगंतुकों को यह समझने का मौका मिला कि किस तरह कोनिका मिलनोल्टा पारम्परिक प्रिंट के दायरे से आगे बढ़कर भविष्य के अनुकूल तकनीकों के साथ उनके कारोबार का पैमाना बढ़ाने में मदद करता है। एक्युरियोप्रेस सी12010एस सीरीज़ प्रदर्शनी का आकर्षण केन्द्र बन गई, जिसने कमर्शियल प्रिंटर, सीआरडी ...

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मजदूरों से हड़ताल पर रहने की सीटू की अपील

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा, मजदूर विरोधी लेबर कोइस रद्द करो, न्यूनतम वेतन 26000/ हजार रुपए प्रतिमाह लागू करो, ठेका प्रया, निजिकरण बंद करो, अस्थाई / कच्चे कर्मियों/ स्कीम वर्कर्स को स्थाई करो,निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने विभिन्न बोर्डों को मजबूत करो, सुविधाएं दो, मनरेगा कानून बहाल करो व 200 दिन काम और 800 रु. मजदूरी तय करो, न्यूनतम पेंशन 10000 रु. मासिक करो, सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करो, स्थाई कर्मचारी भर्ती करो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र / वाहन चालकों, रेहड़ी पटरी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करो, मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियां वापस लो महंगाई पर रोक लगाओ, बीमा क्षेत्र में 100, प्रतिशत एफडीआई का निर्णय वापिस लो, एलआईसी के शेयरों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाओ। आदि नारों के साथ सीटू कार्यकर्ताओं का 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी रहा।  कई स्थानों पर दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों ने हड़ताल के समर्थन में नुक्कड़ नाटक एका का मंचन प्रस्तुत करते हुए मजदूरो...

जियो स्टूडियोज़ ने 'सिख्या एंटरटेनमेंट' में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का ₹150 करोड़ में अधिग्रहण किया है। इस निवेश के साथ ही रिलायंस की मीडिया और कंटेंट इकाई जियो स्टूडियोज़ की मनोरंजन उद्योग में स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा स्थापित सिख्या एंटरटेनमेंट ने पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। सिख्या देश की एकमात्र प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। कंपनी को ऑस्कर पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस. और द एलीफेंट व्हिस्परर्स के लिए मिला है, जबकि मसान, सूररई पोट्रु और कथल जैसी फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जियो स्टूडियोज़ ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दर्शकों को दुनिया से जोड़ा है। धुरंधर, लापता लेडीज़ और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के जरिए जियो स्टूडियोज़ देश की कंटेंट इंडस्ट्री म...

जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने लॉन्च की ‘पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’

चित्र
० संवाददाता द्वारा  मुंबई : जियो ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइज़रस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘जियोब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ की शुरुआत की है। यह एक डिजिटल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्लेटफॉर्म है। कंपनी का दावा है कि वह भारतीयों को सिर्फ बचतकर्ता नहीं बल्कि समझदार निवेशक बनाना चाहती है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की 50:50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइज़रस प्राइवेट लिमिटेड। इस मौके पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा कि हर भारतीय की वित्तीय मजबूती देश को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में आगे ले जाने के लिए जरूरी है। JioBlackRock का लक्ष्य भारत को बचतकर्ताओं के देश से आत्मविश्वासी निवेशकों के देश में बदलना है। उन्होंने बताया कि Jio की डिजिटल पहुंच और BlackRock के वैश्विक निवेश अनुभव के जरिए आम लोगों तक विश्वस्तरीय निवेश सलाह पहुंचाई जाएगी। नई डिजिटल एडवाइजरी सेवा के तहत निवेशक मात्र ₹10,000 से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। निवेशकों को उनके लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार पर्सनलाइज्ड निवेश प्लान दिय...

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर द्वारा कैंसर जागरूकता हेल्थ टॉक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर ने पिंकसिटी प्रेस क्लब में एक कैंसर जागरूकता हेल्थ टॉक का आयोजन किया, जिसका मकसद समाज को कैंसर के शुरुआती पहचान, रोकथाम और इलाज में हुई मेडिकल तरक्की के बारे में शिक्षित करना था। इस सेशन में मरीज़ों, देखभाल करने वालों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे समय पर कैंसर देखभाल की बढ़ती ज़रूरत को बल मिला। इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम में शुरुआती चेतावनी के संकेतों को पहचानने, नियमित स्क्रीनिंग की भूमिका, जीवनशैली में बदलाव और कैंसर मैनेजमेंट में मल्टी-डिसिप्लिनरी दृष्टिकोण के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट ने कैंसर से जुड़े आम मिथकों को दूर किया और बताया कि शुरुआती निदान से जीवित रहने की संभावना और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार होता है। राजस्थान में मुंह, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, फेफड़े, मस्तिष्क और प्रोस्टेट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  तंबाकू के अधिक सेवन के कारण पुरुषों में मुंह और फेफड़ों का कैंसर आम है, जबकि महि...

भारत- यूएस ट्रेड डील से खुशी की लहर फोर्टी ने मनाया जश्‍न

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से पूरे देश के साथ राजस्‍थान के निर्यातकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमेरिका की ओर से टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी ) कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्‍व में इंडिया- यूएस ट्रेड डील के बाद जश्न मनाया। निर्यातकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, गारमेंट निर्यातक और फोर्टी उपाध्यक्ष पवन लश्करी,  सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश गुप्‍ता, जस के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी, फोरहैक्‍स के सचिव रजत माथुर और संयुक्त सचिव करण मील, फार्मा एक्‍सपोर्टर विक्रांत गुप्‍ता शामिल हुए। गौरतलब है कि राजस्‍थान से अमेरिका को करीब 18 हजार करोड़ का निर्यात होता है। इसमें जेम्स ज्वेलरी, गारमेंट, क्‍वार्ट्ज,मार्बल- ग्रेनाइट, हैंडीक्राफ्ट, इंजीनियरिंग गुड्स और दवाइयां शामिल हैं।  पिछले साल अगस्त में 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद इन सभी वस्तुओं का अमेरिका को निर्यात लगभग ठप हो गया था। अब इंडिया- ...

कुमाऊनी भाषा से जुड़े सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विमर्श

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली |  कुमाऊनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में कुमाऊनी भाषा संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊनी भाषा से जुड़े सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र रावत ने की, जबकि समिति के महासचिव राजू पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हाल्सी ने समिति के उद्देश्यों, कार्यकलापों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य कुमाऊनी भाषा और संस्कृति को पुष्पित एवं पल्लवित करना है। उन्होंने बताया कि नए लेखकों और साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा तथा अगले चार वर्षों में 400 नए लेखकों और साहित्यकारों को समिति से जोड़ना समिति का प्रमुख लक्ष्य है। विभिन्न भाषा संगोष्ठियों एवं सेमिनारों के माध्यम से कुमाऊनी के प्रचार-प्रसार का कार्य लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रू...