कोनिका मिनोल्टा ने किया एक्युरियोप्रेस सी12010एस का अनावरण

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नयी दिल्ली : कोनिका मिनोल्टा बिज़नेस सोल्युशन्स इंडिया ने पामेक्स 2026 में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज की। कंपनी ने अपने नए हाई-स्पीड प्रोडक्शन प्रेस एक्युरियोप्रेस सी12010एस का अनावरण भी किया, जिसे हाई-वॉल्युम, ऐप्लीकेशन-उन्मुख डिजिटल प्रिंटिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘फील द पोटेन्शियल’ थीम के साथ, पामेक्स 2026 में कोनिका मिनोल्टा का उद्देश्य प्रोडक्ट्स एवं समाधान को एकीकृत एवं आधुनिक पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रिंट बिजनसेज़ को विकास के नए अवसर प्रदान करना था। उपभोक्ताओं को बताया गया

 कि वे किस तरह प्रोडक्शन प्रेस, इंडस्ट्रियल प्रिंट सिस्टम, वर्कफ्लो ऑटोमेशन, कलर मैनेजमेन्ट, एवं डिजिटल वर्कप्लेस समाधानों के सहज संयोजन द्वारा अपने संचालन की दक्षता एवं मुनाफ़ा बढ़ा सकते हैं। बूथ पर आने वाले आगंतुकों को यह समझने का मौका मिला कि किस तरह कोनिका मिलनोल्टा पारम्परिक प्रिंट के दायरे से आगे बढ़कर भविष्य के अनुकूल तकनीकों के साथ उनके कारोबार का पैमाना बढ़ाने में मदद करता है।

एक्युरियोप्रेस सी12010एस सीरीज़ प्रदर्शनी का आकर्षण केन्द्र बन गई, जिसने कमर्शियल प्रिंटर, सीआरडी एवं एंटरप्राइज़ प्रिंट के खरीददारों को खूब लुभाया। उपभोक्ता की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह सिस्टम प्रति मिनट 120 तक ए4 पेज की स्पीड देता है, सफ़ेद टोनर के साथ पांच रंगों के प्रिंट को सपोर्ट करता है, तथा कलर्ड, टेक्सचर्ड, सिंथेटिक एवं स्पेशलटी आधारित वैल्यू-एडेड ऐप्लीकेशन्स को सक्षम बनाता है।

 52 से 450 जीएसएम की मीडिया हैंडलिंग, 1300 एमएम तक के लॉन्ग शीट सपोर्ट, 2.2 मिलियन ए4 इमेजेज़ के अधिकतम मासिक वॉल्युम के साथ सी 12010एस सीरीज़ हाई-मिक्स, शॉर्ट रन एवं प्रीमियम प्रिंट प्रोडक्शन की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने में कारगर है।

आधुनिक ऑटोमेशन फीचर्स जैसे इंटेलीजेन्ट मीडिया सेंसर, आईक्यू-601 इंटेलीजेन्ट क्वालिटी ऑप्टीमाइज़र और एआई-आधारित ऑटो इंस्पेक्शन लगातार कलर सटीकता, सटीक रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित करते हैं तथा ऑपरेटर के हस्तक्षेप को कम करते हैं। सिमिटरी वी टोनर टेक्नोलॉजी, फ्यूज़िंग के तापमान को कम कर आउटपुट की गुणवत्ता बढ़ाती है, तथा ऊर्जा दक्षता के साथ टिकाऊ उत्पादन को सुनिश्चित करती है।

 कत्सुहिसा असारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, कोनिका मिनोल्टा बिज़नेस सोल्युशन्स इंडिया ने कहा, ‘‘पामेक्स 2026 भारत के प्रिंट उद्योग में हो रहे बदलावों पर रोशनी डालता है, यह उद्योग आज ऑटोमेशन उन्मुख उच्च मूल्य के डिजिटल उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। एक्युरियो प्रेस सी 12010एस सीरीज़ प्रिंट बिज़नसेज़ को मुश्किलों को हल करती है, फिर चाहे स्पेशलटी ऐप्लीकेशन्स हो, फास्ट टर्नअराउंड या लगातार बड़े पैमाने पर गुणवत्ता। हमारा उद्देश्य संचालन में आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग द्वारा सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देना है।’’

एक्युरियोप्रेस सी12010एस सीरीज़ के साथ कोनिका मिनोल्टा ने अपने व्यापक प्रोडक्ट पोटफोलियो जैसे एक्युरियोप्रेस सी14010एस, एक्युरियोप्रेस सी7100 एन्हान्स्ड, एक्युरियोप्रेस सी4080, एक्युरियोप्रिंट सी4065, एक्युरियोप्रेस 7120 और एक्युरियोप्रिंट 2100 को भी प्रदर्शित किया। इसके अलावा बिज़हब सी751आई और बिज़हब 950आई के माध्यम से ऑफिसर प्रोडक्शन क्षमता को भी दर्शाया गया।

ओद्यौगिक, पैकेजिंग एवं स्पेशलटी प्रिंट सेगमेन्ट में मांग बढ़ने के साथ, प्रिंट सेवा प्रदाता ऐसीतकनीकों की उम्मीद रखते हैं जो फास्ट टर्नअराउंड टाईम के साथ ज़्यादा अनुकूलन एवं मितव्यय को सुनिश्चित करें। ओद्यौगिक प्रिंट का मार्केट लगातार विकसित हो रहा है, इन बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कोनिका मिनोल्टा ओद्यौगिक-ग्रेड के डिजिटल समाधानों पर फोकस बढ़ा रही है, जो निरंतरता, उत्पादककता और स्थायित्व को बनाए रखते हुए प्रिंट बिज़नसेज़ का राजस्व बढ़ाएं।

ओद्यौगिक एवं पैकेजिंग ऐप्लीकेशन्स के लिए शो में एक्युरियोलेबल 230 और एक्युरियोलेबल 400 को प्रदर्शित किया गया, जो न्यूनतम सेटअप और मितव्यय के साथ मध्यम-वॉल्युम के डिजिटल लेबल प्रोडक्शन करते हैं। आईफॉयल से युक्त एमजीआई एक्युरियोशाईन 3600 ने डिजिटल स्पॉट यूवी और फॉयलिंग क्षमता का प्रदर्शन किया जो पाम्परिक बाधाओं के बिना पर्सनलाइज़्ड एवं उच्चस्तरीय परिष्करण प्रदान करते हैं।

 अशोक सेठी, चीफ़ सेल्स ऑफिसर, कोनिका मिनोल्टा बिज़नेस सोल्युशन्स इंडिया ने कहा, ‘‘पामेक्स 2026 में प्रदर्शन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रिंट बिज़नेस न सिर्फ क्षमता के लिए बल्कि दीर्घकालिक प्रत्यास्थता के लिए भी टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन कर रहे हैं। कमर्शियल प्रिन्ट से लेकर लेबल्स और एम्बेलिशमेन्ट तक हमारा पोर्टफोलियो स्पीड, प्रत्यास्थता एवं स्थायी उत्पादन के साथ बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करता है। सी12010एस सीरीज़ को मिला रिस्पॉन्स आधुनिक एवं उच्च परफोर्मेन्स वाले डिजिटल सिस्टम के लिए मार्केट की तैयारी को दर्शाता है।’

 प्रवीण सेठ, हैड ऑफ डिजिटल वर्कप्लेस बिज़नेस, कोनिका मिनोल्टा बिज़नेस सोल्युशन्स इंडिया ने कहा, ‘‘पहली बार पामेक्स में हमने दर्शाया है कि कैसे ऑफिस प्रिंटिंग, मैनेज्ड कंटेंट सर्विसेज़ और युनिफाईड कम्युनिकेशन समाधान- प्रोडक्शन के साथ इंटीग्रेट हो जाते हैं। आज प्रिंट बिज़नेस शॉप फ्लोर के दायरे से बढ़कर डॉक्युमेंट्स, डेटा, कोलाबोरेशन एवं वर्कफ्लो का प्रबन्धन करते हैं। 

हमारे डिजिटल वर्कप्लेस समाधान जिनमें इंटेलीजेन्ट डॉक्युमेन्ट मैनेजमेन्ट, सिक्योर प्रिंट, कोलाबोरेटिव टेक्नोलॉजी शामिल हैं- वे संगठनों के संचालन को सुगम, जानकारी के प्रवाह को बेहतर बनाने तथा आपस में जोड़ने एवं प्रभावी कार्यस्थल के निर्माण में मदद करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में युवोत्सव-2026

नशे से दूर रह देश को विश्व शक्ति बनाएं: प्रो. कटेजा

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी ने की लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी से साझेदारी

राजीविका एवं बयरफुट कॉलेज,तिलोनीया के मध्य “सोलर दीदी” प्रशिक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु एमओयू