जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए सेंटर का शुभारंभ
० आशा पटेल ० जयपुर। अगर इंसान पूरे दिल, समर्पण और फोकस के साथ काम करे,तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और शिक्षाविद नितिन विजय ने जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए स्टडी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दिया। नितिन विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन की शुरुआत 7 दिसंबर 2007 को एक छोटे से कमरे में फिजिक्स की क्लास से हुई थी। उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था-विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनकी मदद करना। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और छात्रों के प्रति समर्पण ने मोशन को आज लाखों छात्रों की जिंदगी बदलने वाला अग्रणी संस्थान बना दिया है। मोशन एजुकेशन का लक्ष्य सिर्फ अच्छे रिज़ल्ट देना नहीं, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना है। मोशन में छात्रों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी मजबूती को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से कोटा में मोशन एजुकेशन अपने उत्कृष्ट सेलेक्शन प्रतिशत के लिए जाना जाता है। नितिन विजय ने बताया कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से अब आईआईटी-जेईई और...