संदेश
फ़रवरी 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
Little India Foundation : बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित,दिया सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर में दिखाई एयू मैराथन को हरी झण्डी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रातः जल्दी उठकर दौड़ने और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पूरे दिन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को धरातल पर उतारने के लिए स्वस्थ जीवन शैली एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की। शर्मा जयपुर में आयोजित एयू जयपुर मैराथन में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए युवा एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं तथा देश-प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत 2 वर्षों में युवाओं के लिए खेल, रोजगार, कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। इससे हमारा युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बन रहा है। उन्होंने कह...
फिक्की राजस्थान ने केंद्रीय बजट 2026–27 का किया स्वागत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), राजस्थान राज्य परिषद ने केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट अवसंरचना विकास, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन तथा रोजगार सृजन पर निरंतर फोकस के साथ सतत आर्थिक विकास के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करता है। बजट पर फिक्की राजस्थान राज्य परिषद के चेयरमैन एवं कजारिया सेरामिक्स लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कजारिया ने कहा कि पूंजीगत व्यय, निवेश आधारित विकास, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस तथा कौशल विकास पर बजट का विशेष जोर राज्यों सहित राजस्थान के उद्योग जगत के लिए सकारात्मक गति पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि वस्त्र, रसायन, हथकरघा, हस्तशिल्प तथा डेटा सेंटर पर फोकस से राज्य को विशेष लाभ मिलेगा। फिक्की राजस्थान राज्य परिषद के सह-अध्यक्ष एवं शाहपुरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि टूरिस्ट गाइड्स के अप-स्किलिंग, राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना, नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड तथा मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देना पर्यटन क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम हैं। यह क्षेत्र रोजगार स...
चित्रकार चंद्रप्रकाश की पुस्तक शौर्य और शहादत को सलाम का लोकार्पण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। कलमकार मंच के तत्वावधान में राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में सुप्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की पुस्तक “शौर्य और शहादत को सलाम” का लोकार्पण किया गया। यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सामूहिक स्मृति का भावपूर्ण उत्सव सा बन उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि शहीदों के चित्र बनाकर उन्हें उनके परिजनों को भेंट करना चंद्रप्रकाश गुप्ता का अत्यंत स्तुत्य, संवेदनशील और अनुकरणीय कार्य है। आज के समय में जब हम आज़ाद, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं, ऐसे निष्ठुर और उपभोक्तावादी माहौल में चंद्रप्रकाश गुप्ता का यह रचनात्मक कर्म अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि बिना किसी लोभ-लालच के निस्वार्थ भाव से एक अकेला कलाकार पिछले कई दशकों से इस “महायज्ञ” में निरंतर आहुति दे रहा है यह अपने आप में हमारे सामाजिक और नैतिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद...
जैसलमेर मरू महोत्सव में पहुंचे देश-विदेश के हजारों सैलानी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जैसलमेर। थार मरुस्थल की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले जैसलमेर मरू महोत्सव का समापन परंपरागत रूप से माघ पूर्णिमा के दिन संपन्न हुआ। यह 47वां डेजर्ट फेस्टिवल पर्यटन और संस्कृति दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा। राजस्थान पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि बीते तीन वर्षों से पोकरण को महोत्सव में शामिल किया गया है और अब इसका स्वरूप चार दिवसीय हो चुका है, जिससे आयोजन का दायरा जैसलमेर तक सीमित न रहकर पूरे मरुक्षेत्र तक विस्तारित हुआ है। पर्यटन आयुक्त ने कहा कि मरू महोत्सव का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं, बल्कि मरुस्थलीय विरासत को संरक्षित करते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भी महोत्सव की शुरुआत पोकरण से की गई, जहां धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रमों का आगाज हुआ। पोकरण के बाद आयोजन जैसलमेर पहुंचा, जहां गड़ीसर झील, शहीद पूनम सिंह स्टेडियम, डेडानसर स्टेडियम, सम, लाखमणा और खुड़ी सैंड ड्यून्स सहित विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक, पारंपरिक और खेलकूद प...
बजट में राजस्थान के विकास के लिए कोई प्रावधान और घोषणा नहीं हुई : डोटासरा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने निराशाजनक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशवासियों को डबल इंजन सरकार बनने पर विकास का भरोसा दिलाया था किन्तु इस बजट में राजस्थान के विकास के लिए कोई प्रावधान और घोषणा नहीं हुई और ना ही कोई राष्ट्रीय परियोजना प्रदेश को मिली, ना ही किसी योजना के लिए विशेष पैकेज प्रदेश को केन्द्र सरकार के बजट में मिला है। ईआरसीपी जैसी महत्वकांक्षी परियोजना का राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं होना तथा जल जीवन मिशन के तहत् कोई विशेष पैकेज नहीं मिलना राजस्थान वासियों के साथ केन्द्र द्वारा किए गए सौतेले व्यवहार का बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करने का वादा 2014 में किया था किन्तु आज भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए थोथी घोषणा कर वाहवाही लूटना चाहते है। इस बजट की घोषणाओं में भी राजस्थान के किसानों द्वारा उगायी जाने वाले फसलों व उत्पादों को शामिल नहीं कर प्रदेश के किसानों के हितों के साथ कुठाराघात किया गया है। पर्यटन...
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित उपन्यास “द ब्लड ओथ” का लोकार्पण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशित उपन्यास “द ब्लड ओथ” का लोकार्पण प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यश्वी बग्गा रहीं, जिन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे समकालीन विश्व में संघर्ष, सत्ता और राजनीति की सच्चाइयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाला उपन्यास बताया। लेखक नितेश मांगलिक गाइडिंग सन प्रेस के सह-संस्थापक ने उपन्यास की प्रेरणा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि द ब्लड ओथ युद्ध को केवल राजनीतिक या कूटनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि उसके मानवीय प्रभावों, बलिदान और नैतिक दुविधाओं के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह कहानी गुप्त अभियानों, राजनीतिक चालों और कठिन निर्णयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ हर फैसला जीवन बदल देने वाला साबित हो सकता है। यह उपन्यास केवल युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, परिवार, निष्ठा और त्याग की गहराई को भी दर्शाता है। आसन्न युद्ध की पृष्ठभूमि में रचित यह उपन्यास पाठकों को एक थ्रिलर की दुनिया में ले जाता है, जहाँ दुश्मन आम चेहरों के प...
लिटिल इंडिया फाउंडेशन द्वारा बच्चों की प्रतिभा कला,संस्कृति के माध्यम से उजागर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : लिटिल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों की दबी हुई प्रतिभा को कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, संगीत, योग, मार्शल आर्ट्स के माध्यम से उजागर करने का प्रयास किया गया। एम्वीशियस कान्क्लेव की खुशबू द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें सहयोगी संस्थाओं के रुप में सहयोग किया था लिटिल फाउंडेशन . नारी शक्ति. मौफेसा फांडेशन थी । लोक कला मंच थियेटर हाल लोदी रोड नई दिल्ली में विगत दिवस । लगभग 12 एन जी ओ ने कार्यक्रम का उद्देश्य : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा पर जोर देना। कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, संगीत, योग, मार्शल आर्ट्स के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को उजागर करना। आयोजित कार्यक्रम में देश भर से एनजीओ से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया और प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।