संदेश
जनवरी 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी ने की लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी से साझेदारी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर,| अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. ने अपनी सिस्टर कंपनी लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से भारत रिन्यूएबल एक्सपो 3.0 में प्रभावशाली और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस सहभागिता के जरिए कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए एक इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया। इस एक्सपो में पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स और निवेशकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण और सफल मंच के रूप में दिखाई दिया । अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सोलर इंस्टॉलेशंस, यूटिलिटी-स्केल ईपीसी एग्ज़ीक्यूशन और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स में अपनी व्यापक विशेषज्ञता प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान किया लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ का प्रदर्शन किया, जो स्टेशनरी पावर एप्लिकेशंस के साथ भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक...
डॉ सर्वेश उनियाल और हरीश भट्ट की ट्रेवलर्स हैण्ड बुक " प्रकृति पथ-नन्दा पथ का लोकार्पण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : विश्व पुस्तक मेला के लेखक मंच में डॉ सर्वेश उनियाल और हरीश भट्ट की ट्रेवलर्स हैण्ड बुक " प्रकृति पथ-नन्दा पथ का लोकार्पण किया गया तथा नन्दा देवी राजजात 2026 पर परिचर्चा की गई। प्रकृति पथ -नन्दा पथ का लोकार्पण दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज की प्राचार्या प्रो.रमा,उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी के पूर्व उप निदेशक निशीथ कुमार, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, शिक्षाविद व गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली के महासचिव पवन कुमार मैठानी और पूना महाराष्ट्र से आए हिमालयन ट्रेवलर रामचन्द्र बाबू राव जगताप द्वारा किया गया। विनसर प्रकाशन और लेखक गांव के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित प्रकृति पथ नन्दा पथ के लोकार्पण समारोह में गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र के निदेशक गणी ने कहा कि नन्दा राजजात हिमालयी क्षेत्र की 280 किमी लम्बी यात्रा है। हर बारह साल में होने वाली यह यात्रा इस वर्ष आयोजित होगी। गांव,जंगल,दर्रा और ग्लेशियरों से होने वाली यह यात्रा ब...
सेफ्टी इज़ द न्यू स्वैग’ के तहत 2030 तक दुर्घटनाओं में 15% कमी का लक्ष्य
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली | दिल्ली के तालीमाबाद, संगम विहार स्थित हमदर्द पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा का इस वर्ष का थीम –सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा है। अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन की ओर से क्रैशफ्री इंडिया के सहयोग से संचालित इस पहल के अंतर्गत कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के लगभग 1200 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सहर एम ए सैयद ने न केवल ऐसी पहल का स्वागत किया बल्कि उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को आज की सबसे बड़ी जरुरत बताया। अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन की प्रमुख अर्चना भांगा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सक्रिय ग्लोबल अलाएंस ऑफ एनजीओज फॉर रोड सेफ्टी संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सहयोग पहल के अंतर्गत कार्य करता है और 100 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा गैर-सरकारी संगठनों को एक साझा मंच प्रदान करता है। इस वैश्विक गठबंधन का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, नीति स्तर पर जवाबदेही तय करना औ...
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में पेड़ काटने पर लगाई रोक, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली, पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक छत्तीसगढ़ में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने एडवोकेट अब्दुल नफीस खान द्वारा दायर एक स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता असलम अहमद जमाल (AOR) के नेतृत्व वाली कानूनी टीम, जिसमें मशहूर वकील और कानूनी एक्टिविस्ट रईस अहमद, सैयद मोहम्मद सोहेल अफजल और अन्य लोग शामिल थे, ने बहस की। यह याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नवंबर 2025 के एक फैसले को चुनौती देते हुये दायर की गई है, जो एक जनहित याचिका (WPPIL No. 100/2025) से संबंधित है। मामला सरकारी तौर पर "वन भूमि" ( जिसे अक्सर राजस्व रिकॉर्ड में बड़े झाड़ का जंगल कहा जाता है ) पर 400 से अधिक पेड़ों को हटाने के मुद्दे पर केंद्रित है, जिसमें फल देने वाले और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उचित साइट निरीक्षण, पेड़ों की गिनती या पारिस्थितिक सर्वेक्षण किए बिना मनम...