एमएनआईटी जयपुर में ब्लिट्ज़श्लैग 2026 का आगाज
० आशा पटेल ० जयपुर। एमएनआईटी जयपुर में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “ब्लिट्ज़श्लैग 2026” में देशभर के आईआईटी, एनआईटी, अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों तथा विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की 40 से अधिक टीमें एमएनआईटी परिसर में भाग ले रही हैं। ब्लिट्ज़श्लैग 2026 के आकर्षण कार्यक्रमों पनाश (फैशन प्रतियोगिता)और तमाशा (नुक्कड़ नाटक) से हुई। सेंट्रल लॉन, एसएसी लॉन और ओपन एयर थिएटर में आयोजित इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। रंग-बिरंगे विषयों,शानदार प्रस्तुतियों और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दिन को बेहद खास बना दिया। प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मोहित मोरानी की हास्य प्रस्तुति देखने को मिली डी जे कुणाल की डीजे नाइट जहाँ संगीत और नृत्य के साथ छात्रों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। ट्रैवल एंड हेरिटेज विज़िट क्लब द्वारा डाइसी डेयर्स और क्रिएटिव आर्ट्स क्लब द्वारा जूट आर्टऑन बॉटल ने रचनात्मक माहौल तैयार किया। ब्रिटिश पार्लियामेंट्री डिबेट ने बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा दिया। फिल्म मेकिंग क्लब का फिल्मी फंडा और थिंक इंडिया का क्विज़ बा...