संदेश

जनवरी 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जगदीप सिंह की 'व्हेन गॉड्स डोंट मैटर' पुस्तक का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एएएफ बागान वेन्यू पर 'व्हेन गॉड्स डोंट मैटर' शीर्षक से लिटरेरी आयोजन हुआ। इस सेशन में जगदीप सिंह ने सीनियर जर्नलिस्ट और लेखक, स्वाति वशिष्ठ के साथ संवाद किया।  इस अवसर पर जगदीप सिंह द्वारा लिखित उनके नए पोएट्री कलेक्शन, 'व्हेन गॉड्स डोंट मैटर' का विमोचन भी किया गया। पुस्तक का विमोचन लेखक और कल्चरिस्ट संदीप भूतोड़िया ने फेस्टिवल को-डायरेर नमिता गोखले और टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, संजॉय के. रॉय के साथ मिलकर किया। जगदीप सिंह ने अपनी कविता के फिलॉसॉफिकल और इमोशनल पहलुओं के बारे में बात की, जिसमें विश्वास, पहचान और तेज़ी से बदलती दुनिया में मानवीय हालत जैसे विषय शामिल रहे। उन्होंने बताया कि ‘व्हेन गॉड्स डोंट मैटर’ उनके अनुभवों और आत्मचिंतन से उपजी कविताएं है, जहां कविता उनके लिए मौन, आस्था और व्यक्तिगत सच से संवाद करने का माध्यम बन जाती है। स्वाति वशिष्ठ ने चर्चा समकालीन समय में कविता की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज की कविता किस तरह ईश्वर से हटकर व्यक्तिगत अनुभवों और सामाजिक सच्चाइयो...

जियो की दमदार ग्रोथ EBITDA 16.4% बढ़ा, शुद्ध लाभ 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने FY2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है। जियो का EBITDA सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़ रहा। तिमाही के दौरान जियो ने 89 लाख नए ग्राहक जोड़े और दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 51 करोड़ 53 लाख पहुंच गया। प्रति व्यक्ति डेटा खपत 40.7 जीबी प्रति माह रही, जबकि कुल डेटा ट्रैफ़िक सालाना आधार पर 34% बढ़कर 62.3 अरब जीबी पहुंच गया। जियो के प्रदर्शन पर रिलायंस जियो इन्फ़ोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि “जियो ने दुनिया के बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म्स को भारतीय यूज़र्स तक पहुंचाकर भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ़्तार दी है। जियो के 500 मिलियन से ज्यादा ग्राहक, गहरी कस्टमर इनसाइट्स और पैन-इंडिया नेटवर्क भारत को सिर्फ AI-enabled नहीं, बल्कि AI-empowered बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बताते चलें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में जियो का आईपीओ लाने का ऐलान किया था। जियो के शा...