नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मजदूरों से हड़ताल पर रहने की सीटू की अपील

० योगेश भट्ट ० 
नोएडा, मजदूर विरोधी लेबर कोइस रद्द करो, न्यूनतम वेतन 26000/ हजार रुपए प्रतिमाह लागू करो, ठेका प्रया, निजिकरण बंद करो, अस्थाई / कच्चे कर्मियों/ स्कीम वर्कर्स को स्थाई करो,निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने विभिन्न बोर्डों को मजबूत करो, सुविधाएं दो, मनरेगा कानून बहाल करो व 200 दिन काम और 800 रु. मजदूरी तय करो, न्यूनतम पेंशन 10000 रु. मासिक करो, सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करो, स्थाई कर्मचारी भर्ती करो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो,
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र / वाहन चालकों, रेहड़ी पटरी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करो, मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियां वापस लो महंगाई पर रोक लगाओ, बीमा क्षेत्र में 100, प्रतिशत एफडीआई का निर्णय वापिस लो, एलआईसी के शेयरों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाओ। आदि नारों के साथ सीटू कार्यकर्ताओं का 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी रहा।

 कई स्थानों पर दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों ने हड़ताल के समर्थन में नुक्कड़ नाटक एका का मंचन प्रस्तुत करते हुए मजदूरों से हड़ताल में शामिल होने की अपील किया। साथ ही कई बाजारों/ मार्केट में भी सीटू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क, पर्चा वितरण, नुक्कड़ मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों से 12 फरवरी को हड़ताल पर रहने की अपील की गई।

प्रचार अभियान का नेतृत्व सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, मुकेश कुमार राघव, सुनील पंडित, पारस रजक, अरुण कुमार पटेल, पूनम देवी, ने नरेंद्र पांडे, जन नाट्य मंच के कलाकार माला हाशमी, कविता आदि ने किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने सभी मजदूरों, कर्मचारियों, यूनियनों व आम जनता से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान