संदेश
जनवरी 27, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
श्याम राय भटनागर साहित्य शोध संस्थान ने कई विभूतियों को पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया अलंकृत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान एवं लास्ट टर्मिनल मीडिया समूह की ओर से नारायणसिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया | आयोजक अशोक भटनागर ने बताया कि अपने ज़माने में स्व .श्याम राय भटनागर पत्रकारिता -साहित्य विधा से जुडी ऐसी सक्शियत थे जो लगभग 7 - 8 भाषाओँ को जानते थे | पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन की विभिन्न विधाओं से जुड़ी अनेक विभूतियों को प्रेस क्लब में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली विभूतियों में वरिष्ठ लेखक और पत्रकार बालमुकुंद ओझा, लक्ष्मण बोलिया, फारुख अफरीदी, आशा पटेल और एल सी भारतीय | इन सभी विभूतियों को साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह और श्री फल प्रदान कर पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और विधायक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज, सन्नी सेबेस्टियनी, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमेन शिक्षाविद सुनील शर्मा, प्रेस क्ल...
जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का 51 सदस्यीय ग्रुप 26 जनवरी को महावीर नगर, जैन मन्दिर से विदेश यात्रा ( होंगकाँग्, मकाउ एवं शेन्जिन्) शान्ति एवं शाकाहार के प्रचार एवं प्रसार हेतु रवाना हुआ। इस कार्यक्रम के सयोजक दिपेश छाबड़ा एवं विरेन्द्र जैन ने बताया कि महानगर ग्रुप की 5 वी विदेश यात्रा है। महानगर ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कासलीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश जैन ने बताया कि रीजन चैयरमेन राजीव पाटनी एवं रीजन सचिव रविन्द्र बिलाला ने विदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी सदस्यों का महानगर ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व अध्यक्ष सी एस जैन, सिद्धार्थ पाण्डया, राजीव जैन, संजय छाबड़ा एवं सचिव विनीत जैन ने तिलक एवं माला पहनाकर सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी। इस यात्रा को ईशवर, रेमिटेक्स टूर ने अंतिम रूप दिया है और विश्वास दिलाया कि यह यात्रा यादगार रहेगी।
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर मिलिट्री पुलिस के कमान अधिकारी और दक्षिण पश्चिमी कमान के उप प्रोवोस्ट मार्शल कर्नल जगदीश राव जी और आईसीएसआई की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद के सचिव, सीएस राहुल शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने किया | चैप्टर के अध्यक्ष सी एस सुमित कुमार श्योरान ने समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों,चैप्टर के पूर्व अध्यक्षों और संस्थान के अन्य सभी सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा संस्थान का आदर्श गीत गाया गया। महोत्सव के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उपाध्यक्ष वैभव तेजवानी, प्रबंधन समिति सदस्य अमृतांशु बालानी, अन्य पूर्व अध्यक्ष,कार्यकारी अधिकारी मक्खन लाल रैगर आदि व्यक्ति मौजूद रहे। समा...