संदेश

जनवरी 28, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल पूरे देश में पूर्णतः सफल रही। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग 8 लाख सदस्यों ने भाग लिया। यूएफबीयू में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 9 घटक संगठन AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF, INBOC, NOBW एवं NOBO। हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी शामिल रहे। हड़ताल की प्रमुख मांगें-बैंकिंग उद्योग में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने हेतु सरकार की स्वीकृति, शेष सभी शनिवारों को अवकाश घोषित किया जाना (वर्तमान में केवल दूसरा एवं चौथा शनिवार अवकाश है) यह मांग IBA और UFBU के बीच 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते तथा 8 मार्च 2024 के सेटलमेंट/संयुक्त नोट के अनुसार सरकार को अनुशंसा के रूप में भेजी जा चुकी है, किंतु पिछले दो वर्षों से यह प्रस्ताव सरकार की स्वीकृति के अभाव में लंबित है। यूएफबीयू लगातार यह मांग करता आ रहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में भी अन्य वित्तीय संस्थानों की भांति 5-...

ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने अंतरराष्ट्रीय Co-LIFE पायलट 2 वर्कशॉप शुरू की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने जयपुर में Co-LIFE प्रोजेक्ट (Co-designing Learning for Impact-focused Entrepreneurship) की पायलट कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित तीन वर्षीय Erasmus+ पहल का हिस्सा है और 31 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों में इम्पैक्ट-फोकस्ड एंटरप्रेन्योरशिप (IFE) को शामिल करना है। ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस की संस्थापक एवं निदेशक, अर्चना सुराणा, ने परियोजना से जुड़े आठ अंतरराष्ट्रीय साझेदार संस्थानों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इनमें LAB यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (फ़िनलैंड), लॉरिआ यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (फ़िनलैंड), आरहूस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क), थॉमस मोर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (बेल्जियम), गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, इंडियन स्कूल ऑफ़ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (ISDM), इकोल इंट्यूट लैब, तथा मेज़बान ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस शामिल हैं। अर्चना सुराणा ने कहा “Co-LIFE पायलट 2 भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच सहयोग को मज़बूत कर...