संदेश

जनवरी 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी Woman ...

चित्र

Transgender,s Controversy तनिषा "सनातनी किन्नर" है तो सबूत पेश करे : सर्...

चित्र

राजस्थान बनेगा एयरोस्पेस और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग का नया हब

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बहुआयामी विकास नीति के साथ कार्य कर रही है। कृषि, ऊर्जा, पेयजल, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, चिकित्सा, उद्योग जैसे क्षेत्रों में प्रगति की रफ्तार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही, एयरोस्पेस और डिफेंस विनिर्माण तथा सेवाओं में राज्य की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने एवं राष्ट्र की एयरोस्पेस और डिफेंस विनिर्माण उपलब्धियों में राजस्थान के योगदान को बढ़ावा देने के उदद्ेश्य से राज्य सरकार राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस नीति लाई है। यह नीति प्रदेश में रक्षा तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने के साथ ही राजस्थान को एयरोस्पेस और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग का महत्वपूर्ण हब बनाने की दिशा में सहायक होगी। इस क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित इकोसिस्टम के विकास पर केन्द्रित यह नीति आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगी।  इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में एयरोस्पेस एण्ड डिफेन्स क्षेत्र के विनिर्माण उद्यमों, उपकरण एवं घटक...

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैंसला की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ( महिला इकाई ) मुनेश गुर्जर द्वारा अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा, राजस्थान की नई प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष पदों पर विभिन्न जिलों से अनुभवी, समर्पित एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिला इकाई की राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ पदाधिकारीगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनमें रेणु चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इकाई), कामिनी गुर्जर (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, महिला इकाई), मनीषा गुर्जर (राष्ट्रीय महामंत्री, महिला इकाई), उषा कसाना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला इकाई), सुमन गुर्जर (राष्ट्रीय मंत्री, महिला इकाई) एवं शोभना गुर्जर (...

तनिषा द्वारा विवादित और भड़काऊ बयानों पर सर्व किन्नर समाज का विरोध

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हाल ही में शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा द्वारा दिए गए विवादित और भड़काऊ बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। प्रेस वार्ता में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे बयान न केवल समाज की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम संप्रदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी हैं। बताया गया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक बयान दिए, जिससे सर्व किन्नर समाज को बदनाम किया जा रहा है। समाज ने “किन्नर जिहाद” जैसे शब्दों के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा पूरे किन्नर समाज पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। सर्व किन्नर समाज ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की किसी भी सांप्रदायिक या उकसाऊ गतिविधि से समाज का कोई लेना-देना नहीं है। यह भी जानकारी दी गई कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा ने मार्च 2023 में लिंग परिवर्तन कराया था, जिसके दस्तावेज़, प्रमाण पत्र, एफिडेविट और वीडियो साक्ष्य प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समाज की ओर...

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का बजट पेश करेंगी। इस आम बजट से देश की जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। इसी संदर्भ में फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने बजट पूर्व परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें फोर्टी के मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पीडी गोयल, सलाहकार पूर्व आईएएस पुरुषोत्तम अग्रवाल,मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल,  गिरधारी खंडेलवाल, वुमन विंग अध्यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के साथ राजस्थान की ट्रेड और इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें फोर्टी की ओर से आईटीसी मिलान मासिक के बजाय तिमाही आधार पर की जाए , ताकि व्यवसाय सुगम हो। सेवा प्रदाताओं की छूट सीमा 40 लाख की जाए।  धारा 17(5) के अंतर्गत ब्लॉक्ड क्रेडिट का उन्मूलन व्यवसाय के दौरान/विस्तार में होने वाले सभी खर्चों पर पूर्ण आईटीसी। जीएसटी कंपोजिशन स्कीम का विस्तार सीमा 1.5 करोड़ से बढ़ाकर 3–5 करोड़ की जाए इससे एमएसएमई अनुपालन बोझ कम होगा। ...

केन्द्र सरकार ने ग्रामीण भारत की जीवनदायनी मनरेगा योजना को ही समाप्त कर दिया ; डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के बिड़ला सभागार में पंचायती राज सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह  डोटासरा   केन्द्र सरकार ने ग्रामीण भारत की जीवनदायनी मनरेगा योजना को ही समाप्त कर दिया , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, राजीव गॉंधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल पंवार सहित सिविल सोसाईटी के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल, कमल टांक, मुकेश कुमार एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता शामिल हुये। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि 6 साल से अधिक समय पंचायती राज प्रतिनिधियों का चुनाव हुये बीत गया है, किन्तु इस सरकार ने जानबूझकर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुये प्रदेश में समय पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवाये हैं। सरकार से सवाल है कि एक तरफ तो भाजपा के नेता एवं प्रधानमंत्री स्वयं संविधान की दुहाई देते हैं, संसद में प्रधानमंत्री संविधान को माथे पर लगाते हैं दूसरी ओर संविधान के...