संदेश

जनवरी 23, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Jaipur : 14 संस्थाओं ने बच्चों संग मनाया बसंत उत्सव – 2026 #

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बसंत पंचमी को कला मंज़र सोसाइटी ने अपने हैंड्स टुगेदर अभियान के अंतर्गत, रोटरी क्लब,जयपुर बापू नगर एवं नन्हे कदम सोसाइटी के सहयोग से समावेशी बसंत उत्सव – 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों एवं सामान्य बच्चों ने एक साथ हिस्सा लिया। इस उत्सव का उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वीकृति की भावना को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर बसन्त ऋतु का स्वागत किया।  उत्सव में मुख्य अतिथि अशोक परनामी, अति विशिष्ट अतिथि सुश्री शताब्दी अवस्थी ( अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट स्टेट आइकन, राजस्थान ) विशेष अतिथि अजय गर्ग (वरिष्ठ मिनिएचर कलाकार) एवं प्रतिमा पटनायक ( वरिष्ठ चित्रकार, नृत्यांगना ) ने शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। रोटरी क्लब, जयपुर बापू नगर की अध्यक्ष मीता माथुर ने कहा कि हैंड्स टूगेदर अभियान जिन उद्देश्यों के लेकर शुरू किया गया है वो हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है और इसका विस्तार होना चाहिए। कला मंज़र संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि उत्सव...

राजस्थान में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध में 94% आरोपी परिचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट से यह सामने आया है कि राजस्थान में बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में परिचित आरोपियों का अनुपात एक वर्ष में तीन प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2023 में पोकसो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत दर्ज पेनिट्रेटिव यौन उत्पीड़न के लगभग 94 प्रतिशत मामलों में आरोपी बच्चे का परिचित था, जबकि 2022 में यह आँकड़ा लगभग 91 प्रतिशत था। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवार और समुदाय स्तर पर निवारक उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता को दर्शाती है। वर्ष 2023 में राजस्थान में पोकसो के तहत दर्ज 1,867 मामलों में से 1,751 मामलों में आरोपी पीड़ित को पहले से जानता था। इनमें से 169 मामले परिवार के सदस्यों से जुड़े थे, जबकि 985 मामलों में परिवार के मित्र, पड़ोसी, नियोक्ता या अन्य परिचित वयस्क शामिल थे। इसके अलावा, 597 मामले मित्रों, ऑनलाइन परिचितों और लिव-इन पार्टनर्स से संबंधित थे, जो यह संकेत देते हैं कि बच्चों के लिए जोखिम अक्सर अजनबियों की बजाय उनके करीबी सामाजिक और सहकर्मी नेटवर्क में निहित हैं। वर्ष 2022 में भी दर्ज 1...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांसिंग हेतु आईआईएफसीएल के साथ किया एमओयू

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई | बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फायनांस कंपनी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, व्यवहार्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए संयुक्त ऋण और ऋण सिंडिकेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह साझेदारी भारत में स्थापित की जा रही प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के विकास को गति प्रदान करेगी। पलाश श्रीवास्तव, उप प्रबंध निदेशक, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांस कंपनी लिमिटेड और ललित त्यागी, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत, आईआईएफसीएल तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, स्थापित एवं नए उभरते दोनों क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की एक विविध श्रृंखला को संयुक्त रूप से फायनांस करने के लिए सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पलाश श्रीवास्तव, उप प्रबंध निदेशक, आईआईएफसीएल ने कहा, "बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ यह साझेदारी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांसिंग के लिए एक इकोसिस्टम फैसिलिटेटर के रूप में आईआईएफसीएल की ...

बीपी ऑयल मिल्स के 100 वर्षों के भरोसे के उत्सव में हाथी मार्का बना चर्चा का केंद्र

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : आज के समय में, जब कंज्यूमर उन ब्रांड्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो प्रामाणिकता और भरोसे पर खड़े हों, हाथी मार्का भारतीय रसोई में विश्वसनीयता का प्रतीक बनकर उभरा है। बीपी ऑयल मिल्स द्वारा कोलकाता में आयोजित डीलर सम्मेलन में यह विरासत "परंपरा एंड प्रोग्रेस" विषय के अंतर्गत मुख्य आकर्षण रही, जो कंपनी की कुकिंग ऑयल उद्योग में सौ वर्षों से अधिक की स्थायी उपस्थिति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया। हाथी मार्का केवल एक कुकिंग ऑयल ब्रांड नहीं रहा यह पीढ़ियों से घर-घर में शुद्धता, ताकत और भरोसे का नाम बन गया है। भोजन से लेकर रोजमर्रा की रसोई तक, हाथी मार्का ब्रांड ने दशकों तक बिना किसी समझौते के गुणवत्ता प्रदान की है, जिससे यह बीपी ऑयल मिल्स की सबसे भरोसेमंद और पहचानने योग्स ब्रांड में से एक बन गया।  सम्मेलन में हाथी मार्का और बीपी ऑयल मिल्स की विकास यात्रा में केंद्रीय भूमिका को उजागर किया गया, ब्रांड ने बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के साथ खुद को विकसित किया है, लेकिन अपने मूल वादे के प्रति हमेशा सच्चा रहा है। लंबे समय से जुड़े व्यापारिक साझेदारों को...

एचसीजी कैंसर सेंटर में हुआ 8.5 किलो के जांघ के ट्यूमर का ऑपरेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | मानसरोवर शिप्रापथ स्थित एचसीजी कैंसर सेंटर में हुआ 8.5 किलो के जांघ के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन ने कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी मेडिकल उपलब्धि हासिल की है। सेंटर के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निखिल मेहता एवं टीम डॉ कपिल शर्मा,ओ पी जाट, मनोज बंसल ने 49 वर्षीय महिला मरीज की दाहिनी जांघ के अंदरूनी हिस्से (मेडियल कंपार्टमेंट) में मौजूद विशाल लिपोसारकोमा को सफलतापूर्वक सर्जरी के जरिए निकाला। इस ट्यूमर का आकार लगभग 40×40 सेंटीमीटर और वजन करीब 8.5 किलोग्राम था, जो इसे अब तक रिपोर्ट किए गए जांघ का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा (टूयमर) माना जा रहा है। मरीज पिछले 8 वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थी। समय के साथ ट्यूमर इतना बड़ा हो गया था कि मरीज को लगातार दर्द, गंभीर शारीरिक परेशानी और चलने-फिरने में भारी दिक्कत होने लगी थी। हालत यह थी कि मरीज कई वर्षों से ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। जांच में सामने आया कि यह ट्यूमर बेहद ज्यादा रक्तसंचारित (हाईली वैस्कुलर) था और फेमोरल नसों और प्रमुख रक्त वाहिकाओं के बहुत पास था, जिसकी वजह से सर्जरी काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण हो ग...

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी “मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” पर बीकानेर की उस्ता कला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ पर “राजस्थान : मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” राजस्थान की झांकी दिल्ली कैंट स्थित आर.आर. कैम्प रंगशाला में सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। बीकानेर की विश्वविख्यात उस्ता कला को केन्द्र में रखकर तैयार की गई इस झांकी ने अपनी विशिष्ट शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी के अग्र भाग में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक वाद्य रावणहट्टा का वादन करते कलाकार की 180 डिग्री घूमती प्रतिमा प्रदर्शित की गई है। इसके दोनों ओर उस्ता कला से सजी सुराही, कुप्पी और दीपक आकर्षक फ्रेमों में लगाए गए हैं। झांकी का यह भाग लगभग 13 फीट ऊँचा है। ट्रेलर भाग में उस्ता कला से अलंकृत घूमती हुई पारंपरिक कुप्पी तथा हस्तशिल्प पर कार्य करते कारीगरों के दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं, जो इस कला की जीवंत परंपरा को दर्शाते हैं। विशाल ऊँट और ऊँट सवार की प्रतिमा राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति एवं लोक जीवन का सशक्त प्रतीक है। दोनों ओर उस्ता कला से सजे मेहराबों में पत्तेदार स्वर्ण कारीगरी के उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रदर्शित किए गए हैं। झांकी के च...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राजस्थान पुलिस का राज्य स्तरीय जन संवाद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित द्विवर्षीय राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत राजस्थान पुलिस द्वारा “राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस कार्यों में जनसहयोग” विषय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के घटकों, पुलिस अधिकारियों, पुलिस मित्र, सीएलजी, सुरक्षा सखी एवं ग्राम रक्षको के साथ एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनसंवाद का आयोजन किया गया। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान राजीव शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल द्वारा प्रतिपादित राष्ट्रीय एकता का विचार आज भी भारतीय पुलिस व्यवस्था की आधारशिला है। राजस्थान पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सहयोग को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 2,44,899 कम्युनिटी पुलिसिंग सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो कानून-व्यवस्था, अपराध रोकथाम एवं सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून-व्यवस्था वी.के. सिंह ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के घटक मेले, त्योहार, जुलूस, शोभायात्रा, धरना एवं प्रदर्शन जैसे आयोजनों में पुलिस के साथ सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं,...