अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी ने की लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी से साझेदारी


० आशा पटेल ० 
जयपुर,| अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. ने अपनी सिस्टर कंपनी लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से भारत रिन्यूएबल एक्सपो 3.0 में प्रभावशाली और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस सहभागिता के जरिए कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए एक इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया।
इस एक्सपो में पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स और निवेशकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण और सफल मंच के रूप में दिखाई दिया । अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सोलर इंस्टॉलेशंस, यूटिलिटी-स्केल ईपीसी एग्ज़ीक्यूशन और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स में अपनी व्यापक विशेषज्ञता प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान किया
 लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ का प्रदर्शन किया, जो स्टेशनरी पावर एप्लिकेशंस के साथ भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर को भी सपोर्ट करती हैं। संयुक्त भागीदारी की एक प्रमुख थीम औद्योगिक ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में इंटीग्रेटेड सोलर-प्लस-स्टोरेज सॉल्यूशंस की बढ़ती अहमियत रही । बढ़ती बिजली लागत, ग्रिड में अनियमितता और पीक डिमांड का दबाव विभिन्न सेक्टर्स के व्यवसायों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में सोलर जेनरेशन और इंटेलिजेंट स्टोरेज का संयुक्त समाधान मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, लॉजिस्टिक्स हब्स, डेटा सेंटर्स और बड़े कोमर्शियल प्रतिष्ठानों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना।
अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. के सीइओ के के जैन ने बताया कि ऊर्जा स्टोरेज से समर्थित, ऑप्टिमली इंजीनियर्ड सोलर सिस्टम्स किस तरह एंटरप्राइज़ेज़ को ऊर्जा की विश्वसनीयता बढ़ाने, पीक लोड मैनेज करने और लंबे समय के लिए अनुमानित पावर कॉस्ट हासिल करने में मदद करते हैं। जिसमें एनर्जी ऑडिट्स, लोड प्रोफाइलिंग, सिस्टम डिजाइन,EPC डिलीवरी और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल हैं। इसके जरिए कंपनी क्लाइंट्स की ऑपरेशनल जरूरतों के अनुरूप एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस प्रदान करती है।

 अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. के फाउंडर राजेश्वर सिंह राजपुरोहित ने कहा, “भारत का रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर अब ऐसे चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वसनीयता और इंटीग्रेशन भी उतने ही अहम हो गए हैं। इंडस्ट्री ऐसे सॉल्यूशंस चाहती है जो सस्टेनेबिलिटी के साथ ऑपरेशनल निरंतरता भी सुनिश्चित करें। हमारा फोकस इंटीग्रेटेड सोलर और स्टोरेज सिस्टम्स विकसित करने पर है, जो मजबूत एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में काम करें और लंबे समय में बिज़नेस ग्रोथ को सपोर्ट करें।

ग्रुप की एनर्जी स्टोरेज और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर केंद्रित इकाई लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सीइओ संयंम छंगानी ने बताया कि आधुनिक पावर सिस्टम्स में बैटरी स्टोरेज की बढ़ती अहमियत को एक बुनियादी घटक के रूप में रेखांकित किया है । छंगानी ने बताया कि कंपनी ने ऐसे यूज़-केसेज़ प्रस्तुत किए, जो दिखाते हैं कि स्टोरेज सॉल्यूशंस किस तरह पीक शेविंग, लोड शिफ्टिंग, बैकअप पावर, रिन्यूएबल एनर्जी स्मूदिंग और ग्रिड सपोर्ट को संभव बनाते हैं, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां बिजली आपूर्ति में उतार-चढ़ाव रहता है।

स्टेशनरी स्टोरेज एप्लिकेशंस के अलावा, लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस ने भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्रांज़िशन को सपोर्ट करने में एनर्जी स्टोरेज की रणनीतिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला। छंगानी ने बताया की ट्रांसपोर्टेशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाने के लिए विश्वसनीय और स्केलेबल बैटरी टेक्नोलॉजीज़ बेहद जरूरी हैं। एनर्जी स्टोरेज की बदलती भूमिका पर बात करते हुए लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के फाउंडर सय्यम छंगानी ने कहा, “भारत की क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में एनर्जी स्टोरेज की भूमिका निर्णायक होगी।

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. और लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस की संयुक्त भागीदारी ने इंटीग्रेटेड, सिंगल-विंडो क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की एक समेकित रणनीति को दर्शाया। इसमें सोलर जेनरेशन, एनर्जी स्टोरेज इंटीग्रेशन और भविष्य के लिए तैयार एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ शामिल हैं। यह इंटीग्रेटेड मॉडल उन इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के बीच खासा प्रभावी रहा, जो एक ही फ्रेमवर्क के तहत जटिल ऊर्जा प्रणालियों को संभालने में सक्षम भरोसेमंद पार्टनर्स की तलाश में हैं।

भारत रिन्यूएबल एक्सपो 3.0 का आयोजन शानदार हुआ, जहां बड़ी संख्या में विज़िटर्स की मौजूदगी,सार्थक तकनीकी विचार-विमर्श और पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया उद्घाटन राज्य की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट में अग्रणी भूमिका और क्लीन एनर्जी को तेजी से अपनाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

इस एक्सपो ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट के तेजी से परिपक्व होने को उजागर किया, जहां अब फोकस सिस्टम इंटीग्रेशन, परफॉर्मेंस की विश्वसनीयता और लंबे समय में वैल्यू क्रिएशन पर बढ़ता जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. और लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस की भागीदारी ने इंटीग्रेटेड, परफॉर्मेंस-ड्रिवन और भविष्य उन्मुख सॉल्यूशंस के माध्यम से भारत के क्लीन एनर्जी लक्ष्यों को सपोर्ट करने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

भारत रिन्यूएबल एक्सपो 3.0 में अपनी मौजूदगी के माध्यम से दोनों कंपनियों ने भारत के औद्योगिक ऊर्जा परिवर्तन के लिए भरोसेमंद पार्टनर्स के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया। साथ ही, उन्होंने सस्टेनेबिलिटी, एनर्जी सिक्योरिटी और इकोनॉमिक रेज़िलिएंस के व्यापक राष्ट्रीय एजेंडे में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में युवोत्सव-2026

नशे से दूर रह देश को विश्व शक्ति बनाएं: प्रो. कटेजा

राजीविका एवं बयरफुट कॉलेज,तिलोनीया के मध्य “सोलर दीदी” प्रशिक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु एमओयू