गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

० आशा पटेल ० 
 जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, शहीद दिवस के अवसर पर भारत सेवा संस्थान एवं जयपुर की गांधीवादी संस्थाओं द्वारा,यहां एक शांति एवं सद्भावना मार्च तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शांति और सद्भावना मार्च सेन्ट्रल पार्क के गेट नम्बर 3 से शुरू होकर गांधी वाटिका पर पहुंच कर प्रार्थना सभा में परिवर्तित हो गया। सैंकड़ों की संख्या में स्काउट-गाइड, स्कूली बच्चे और नर्सिंग विद्यार्थियों के साथ आम नागरिकों ने मार्च और सभा में हिस्सेदारी कर राष्ट्रपिता याद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प जताया।
प्रार्थना सभा में भारत सेवा संस्थान के सचिव और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता जी एस बापना ने कहा कि, अन्य बातों के साथ आज हर तरह के प्रदूषण से मुक्त खादी पहनना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसमें समानता की भावना भी दिखती है। राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बी एम शर्मा ने गांधी द्वारा अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए संघर्ष को रेखांकित किया। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और गांधीवादी सवाई सिंह ने भी प्रार्थना सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर शिखा भट्ट और मीरा भट्ट सहित उनके सहयोगियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जानि रे, रघुपति राघव राजा राम और पायो जी मैंने राम रतन धन आयो सहित अन्य भजन और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने गांधी वाटिका के म्यूजियम में गांधी का जीवन चरित देखा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित