अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैंसला की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ( महिला इकाई ) मुनेश गुर्जर द्वारा अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा, राजस्थान की नई प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष पदों पर विभिन्न जिलों से अनुभवी, समर्पित एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महिला इकाई की राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ पदाधिकारीगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनमें रेणु चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इकाई), कामिनी गुर्जर (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, महिला इकाई), मनीषा गुर्जर (राष्ट्रीय महामंत्री, महिला इकाई), उषा कसाना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला इकाई), सुमन गुर्जर (राष्ट्रीय मंत्री, महिला इकाई) एवं शोभना गुर्जर (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मुनेश गुर्जर ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी और अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की नीतियों व उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी। सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित