नशे से दूर रह देश को विश्व शक्ति बनाएं: प्रो. कटेजा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। युवा संस्कृति एवं राजस्थान युवा छात्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा थीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डब्ल्यूएचओ (WHO) सिविल सोसाइटी कमीशन वर्किंग ग्रुप के सदस्य एवं गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रमेश गांधी की उपस्थिति रही।
समारोह को कुलपति प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 19वीं सदी में ही भारत के विश्व शक्ति बनने का स्वप्न देखा था। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यदि हमारे युवा स्वामी के आदर्शों पर चलें, तो हम निश्चित रूप से उस सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "युवाओं को 'रील हीरो' (Reel Hero) के बजाय स्वामी विवेकानंद जैसे 'रियल हीरो' (Real Hero) के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

 उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज कई ताकतें नशे और मेंटल हेल्थ की समस्याओं के जरिए युवाओं को भ्रमित कर भारत को विश्व शक्ति बनने से रोकना चाहती हैं, लेकिन हमें युवाओं को इनसे बचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब वह नहीं जिसकी जेब खाली है, गरीब वह है जिसके आँखों में सपने और जीवन में लक्ष्य नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश गांधी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सफलता के 5 महामंत्र बताएं जो इस प्रकार है: लक्ष्य, एकाग्रता, आत्मविश्वास, निडरता और चरित्र निर्माण व सेवा।

डॉ. गांधी ने बताया कि 1997 में रीढ़ की हड्डी की गंभीर समस्या के कारण डॉक्टरों ने उन्हें 6 महीने बिस्तर पर रहने को कहा था। उस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद का साहित्य पढ़ा। उनके विचारों से मिले आत्मबल का ही नतीजा था कि वे 6 महीने के बजाय मात्र डेढ़ महीने में खड़े हो गए। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा, "आज 61 साल की उम्र में भी मैं उसी जोश के साथ रोजाना 500 बार रस्सी कूदता हूँ।

इस अवसर पर डॉ. रमेश गांधी द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर तैयार किया गया एक ऑडियो उद्बोधन चलाया गया| इस ऑडियो उद्बोधन का अंग्रेजी प्रारूप पूर्व में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में लॉन्च किया गया था।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि- धर्मवीर कटेवा ;समाज सेवी, महेश शर्मा ;पूर्व निदेशक रोजगार कार्यालय थे| संस्था के अध्यक्ष जगदीश सोमानी के अनुसार संस्था द्वारा एक पखवाड़े तक मनाये जाने वाले जयन्ती समारोह के अन्तर्गत जयपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों-

महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिनमें विवेकानन्द जी के विचार, उद्देश्य, गोष्ठियाँ, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश शर्मा, अरविन्द कौशिक, डॉ. दिलीप सारन, महेन्द्र शर्मा, प्रमोद कुमावत, सचिव महेन्द्र शर्मा के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा और कमलेश गोयल को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ कृत ‘खूब लड़ी मर्दानी’ अंग्रेजी रूपान्तरण का लोकार्पण

पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत

एमएनआईटी जयपुर एल्युमिनी एसोसिएशन ने किया गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान