जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का 51 सदस्यीय ग्रुप 26 जनवरी को महावीर नगर, जैन मन्दिर से विदेश यात्रा ( होंगकाँग्, मकाउ एवं शेन्जिन्) शान्ति एवं शाकाहार के प्रचार एवं प्रसार हेतु रवाना हुआ। इस कार्यक्रम के सयोजक दिपेश छाबड़ा एवं विरेन्द्र जैन ने बताया कि महानगर ग्रुप की 5 वी विदेश यात्रा है। महानगर ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कासलीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश जैन ने बताया कि रीजन चैयरमेन राजीव पाटनी एवं रीजन सचिव रविन्द्र बिलाला ने विदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सभी सदस्यों का महानगर ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व अध्यक्ष सी एस जैन, सिद्धार्थ पाण्डया, राजीव जैन, संजय छाबड़ा एवं सचिव विनीत जैन ने तिलक एवं माला पहनाकर सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी। इस यात्रा को ईशवर, रेमिटेक्स टूर ने अंतिम रूप दिया है और विश्वास दिलाया कि यह यात्रा यादगार रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास