संदेश

मार्च 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

COWE की 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026' में वसुंधरा राजे ने दिए एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भविष्य के लिए तैयार रहे, बदलाव को अपनाएं और तकनीक को समझें, लेकिन इसे स्वयं पर कभी हावी न होने दें। आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए तकनीकी बदलाव व्यवसायों को तेजी से प्रभावित करेंगे, इसलिए सभी को समय रहते खुद को तैयार करना होगा। हाल ही में ट्विटर में एआई के कारण हुए लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक को समझना और अपनाना अब बहुत जरूरी हो गया है। यह बात पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, स्मृति ईरानी ने 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (वाईज) 2026' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा इस वर्ष समिट की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन दू ग्लोबल लीडरशिप’ है। स्मृति ईरानी ने वुमंस कलैक्टिव फोरम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त शोध का भी जिक्र किया, जिसमें बताया गया है कि छोटे और मध्यम उद्योगो की बड़ी पूंजी अदालतों में चल रहे मामलों के कारण फंसी रहती है।...

धूमधाम से मना जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल पालथी कैफे में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक समावेशी और सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल 2026 का दो दिवसीय आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को पालथी कैफे, जयपुर में किया गया। यह फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प, समकालीन कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामुदायिक संवाद का संगम है। फेस्टिवल का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों, शिल्पकारों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के बीच सार्थक संवाद, सहयोग और रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है। फेस्टिवल में स्थापित विशेष आर्टिस्ट वॉल पर युवा और उभरते कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित कीं। आगंतुकों को कलाकारों से सीधे संवाद करने और उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। पारंपरिक शिल्पकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया : • फ्लावर मेकिंग • ड्राई फ्लावर कार्ड मेकिंग • नैचुरल गुलाल मेकिंग • पॉटरी (मिट्टी शिल्प) दर्शकों ने शिल्प निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा और उसकी बारीकियों को समझा। विशेष क्राफ्ट सर्कल में आर्ट थेरेपिस्ट द्वारा कला-आधारित ...