जेनेराली सेंट्रल इंश्योरेंस ने सीनियर विमेंस फुटबॉल लीग 2026 को सपोर्ट करने के लिए सिक्किम फुटबॉल एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप की
० संवाददाता द्वारा ० गंगटोक: वैश्विक बीमा कंपनी जेनेराली और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त उपक्रम जेनेराली सेंट्रल इंश्योरेंस ने सिक्किम फुटबॉल एसोसिएशन के साथ सीनियर विमेंस फुटबॉल लीग 2026 के टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की। 24 फरवरी को शुरू होने वाली इस लीग में सिक्किम, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के टॉप क्लब हिस्सा लेंगे। गंगटोक हिमालयन स्पोर्टिंग क्लब (सिक्किम); सिंगलिंग स्पोर्टिंग क्लब (सोरेंग), सिक्किम; नॉर्दर्नर्स फुटबॉल (मंगन), सिक्किम; दार्जिलिंग XI; चिजाचेन स्पोर्ट्स एकेडमी (सिक्किम); और मिलन मोर फुटबॉल एकेडमी (सिलीगुड़ी) समेत छह क्लबों की महिला फुटबॉलर इस लीग में हिस्सा लेंगी, जिसका मकसद ग्रासरूट से लीग तक के रास्ते में एक पुल का काम करना है। कंपनी का फलसफा है: डीईआई (डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन) यानी विविधता, समानता और समावेशन। कंपनी अपना हर कदम इसी फलसफे के मुताबिक आगे बढ़ाती है और इसी राह पर चलते हुए कंपनी की यह पहल इस इलाके में महिलाओं को पेशेवर खिलाड़ी बनाने में मददगार साबित होगी। इस स्पॉन्सरशिप के ज़रिए ज़रूरी वित्तीय मदद देकर, कंपनी का उद्देश्य...