संदेश

फ़रवरी 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रेलवे पुलिस प्रमुखों का 7वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस प्रमुखों का 7वां अखिल भारतीय सम्मेलन दिल्ली के विज्ञान भवन में संपन्न हुआ। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने की। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जीआरपी के डीजीपी, एडीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार तथा रेलवे बोर्ड के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यात्रियों और रेलवे अवसंरचना की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समन्वित कार्ययोजना और प्रक्रियात्मक ढांचा तैयार करने पर व्यापक और रचनात्मक चर्चा हुई। जीआरपी कर्मियों के लिए बुनियादी ढांचे की सुविधाओं में सुधार पर भी विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में चर्चा किए गए मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए निकट समन्वय और संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उभरती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों, रेलवे अवसंरचना और संचालन की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर विचार के लिए विचार-विमर्श में यह स्वीकार किया गया क...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने RuPay ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट NFC-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने RuPay NCMC ऑन-द-गो कार्ड्स पर इंस्टैंट NFC-बेस्ड बैलेंस अपडेट फीचर पेश किया। अब ग्राहक अपने कार्ड का बैलेंस NFC पॉवर्ड एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन पर कार्ड को टैप करके तुरंत चेक और अपडेट कर सकते हैं, जिससे मेट्रो स्टेशन के कियोस्क जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक सहज, पूरी तरह से डिजिटल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। यह फीचर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कुछ महीने पहले पेश करके इसके वास्तविक उपयोग की जानकारी एकत्रित की थी तथा ग्राहकों का फीडबैक लिया था। इस पायलट में ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया तथा इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इससे साबित हो गया कि यह फीचर यूज़र्स के लिए काफी उपयोगिता रखता है। यूज़र्स का पॉज़िटिव फीडबैक मिलने के बाद अब बैंक इसे अपने RuPay ऑन-द-गो कार्ड्स के सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कर रहा है। इस सुविधा के साथ, यात्री एयरटेल थैंक्स ऐप पर अपने बैंक खाते या वॉलेट में लॉग इन करने के बाद, अपने लिंक किए गए NFC- इनेबल्ड एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कार्ड टैप करके अपने कार्ड बैलेंस को रियल टाइम में अपडेट या चेक कर सकते हैं। कार्ड ऑर्...

भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के सीए राजा मोरध्वज शर्मा अध्यक्ष एवं सीए कमल जैन (नवकार) सचिव चुने गए

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर :  भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के सीए राजा मोरध्वज शर्मा अध्यक्ष एवं सीए कमल जैन (नवकार) सचिव चुने गए  भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के वर्ष 2026 - 2027 के लिए प्रबन्धकारिणी समिति के चुनाव संपन्न हुए जिसमे पदाधिकारी चुने गए: सीए राजा मोरध्वज शर्मा – अध्यक्ष सीए कमल जैन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए कमल जैन (नवकार), सचिव सीए सुनील कुमार खांडल, कोषाध्यक्ष सीए शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष सीकासा सीए अंशुल आगीवाल, मेंबर सीकासा  आईसीएआई जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा एवं सचिव सीए कमल जैन (नवकार) ने बताया की उनका प्राथमिक दृष्टिकोण शाखा के विकास और समृद्धि पर कार्य करना है । उन्होंने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य संस्था के उच्चतम हितों की प्रतिष्ठा, सीए सदस्यों एवं छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से पेशेवर विकास, और अकाउंटेंसी और वित्तीय क्षेत्र में नैतिक और तकनीकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना होगा तथा सदस्यों के साथ मिलकर संस्था के लक्ष्यों को पूरा करना होगा । सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्त...

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर अंचल द्वारा जयपुर एयरपोर्ट शाखा में राजस्थान फाइनेंशियल सर्विसेज (RFSDL) के सहयोग से Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय विनायक मुदलियार ने किया। इस अवसर पर एम. अनिल, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, जयपुर अंचल अतुल कर्ण, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास), जयपुर अंचल; देबाशीष बक्शी, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर क्षेत्र; तथा अमित कुमार तिवारी, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर क्षेत्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकारी अतिथियों में अशोक पाठक (ओएसडी – RFSDL), विश्वास पारीक (ओएसडी – RFSDL) एवं शैलेन्द्र माथुर (कंसल्टेंट – RFSDL) की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित रहे। यह योजना विशेष रूप से राजस्थान राज्य सरकार के कर्मचारियों को संरचित पुनर्भुगतान प्रणाली (Structured Repayment Mechanism) के माध्यम से वेतन अग्रिम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्ग...

UGC रोल बैक महा सम्मेलन "दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्लीः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) बिल का पूर्ण एवं दृढ़ता से विरोध करती है। इन विनियमों के लागू होने पर सवर्ण समाज को व्यवस्थित रूप से शोषक के रूप में चिन्हित किया जाएगा, जिससे समाज में एक ऐसी खाई पैदा होगी जो कभी भर नहीं पाएगी। ये बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि यूजीसी के इन नए प्रावधानों में इक्विटी कमिटी में सवर्ण समाज (सामान्य वर्ग) की कोई हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं की गई है। इससे सवर्ण समाज को बिना किसी सुनवाई के दंडित करने और उनके शोषण का कानूनी मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सवर्ण समाज ने भारत की आजादी से पहले, आजादी के दौरान और आजादी के बाद भी राष्ट्र निर्माण में अनगिनत त्याग और आहुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज को समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कार्यक्रम से कोई आपत्ति नहीं है,...