संदेश

फ़रवरी 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2026 सेमिनार्स में उद्योग जगत की भागीदारी

चित्र
० आशा पटेल ०  दिल्ली/एनसीआर | हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 14 से 18 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्पिंग 2026 आयोजित किया। इस आयोजन ने पुराने ग्राहकों के साथ ही पहली बार आए व्यापारी समुदाय को भी बड़ी संख्या में आकर्षित किया है । भारत की विविध भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाला, यह मेला समृद्ध शिल्पकला परंपरा और विभिन्न आकार के उत्पादों के लिए बड़ी संख्या और विविधता में उपलब्ध कच्चे माल का प्रदर्शन करता है । 900 स्थायी शोरूमों, हॉल्स में 3000 से अधिक प्रदर्शकों के साथ ही थीम प्रस्तुतियों और अनेक महत्वपूर्ण आयोजन इस मेले को विराट और व्यापक प्रदर्शनी का रूप दे रहे हैं । इस मौके पर ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, “इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पर 17 बड़े हॉलों में 16 विविध उत्पाद श्रेणियों को प्रदर्शित करते हुए, यह मेला सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना हुआ है । यहाँ प्रतिभागी शिल्पकारों से जुड़ रहे हैं, प्रेरित हो रहे हैं और भारत के विभिन्न क्षेत...

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  बेंगलुरु, 7 फरवरी: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया के पॉपुलर ‘बेटर-फॉर-यू’ बेवरेज बिजनेस गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के साथ कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता बाजार में प्रवेश के साथ अपने वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।  साझेदारी के तहत RCPL, गुडनेस ग्रुप के प्रमुख ब्रांड नेक्सबा तथा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ सह-निर्मित हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE को भारत सहित कई नए बाजारों में उपलब्ध कराएगी। कंपनी का कहना है कि इस पहल से उसके स्वास्थ्य-आधारित पेय पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा, “यह साझेदारी भारत से एक वैश्विक एफएमसीजी कंपनी के रूप में आरसीपीएल को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नेक्सबा और PACE जैसे हेल्थ-फोकस्ड ब्रांड हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे। हमारी सप्लाई चेन और वितरण क्षमता के जरिए हम इन ब्रांडों को भारत और अन्य बाजारों में व्यापक रूप से उपल...

स्मार्ट बाजार एक्सचेंज द्वारा पुराने अखबार, कपड़े और बर्तनों के बदले एक्सचेंज वैल्यू देशव्यापी पहल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : स्मार्ट शॉपिंग का अर्थ हमेशा हर रुपये का अधिकतम मूल्य प्राप्त करना रहा है। इसी सोच को और सशक्त करते हुए, भारत के वैल्यू रिटेल डेस्टिनेशन स्मार्ट बाजार ने अब तक का सबसे बड़ा देशव्यापी अभियान स्मार्ट बाजार एक्सचेंज लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य परिवारों को एक ही छत के नीचे अधिक बचत और अधिक स्मार्ट तरीके से खरीदारी का अवसर प्रदान करना है। रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए लगातार वैल्यू देने वाले स्थापित स्मार्ट बाजार केवल डिस्काउंट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिवार के लिए बचत सुनिश्चित करता है। ऐसे समय में जब दैनिक खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, स्मार्ट बाजार एक्सचेंज एक सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है घर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं को आज की जरूरतों के लिए वास्तविक बचत में बदलें।  ग्राहक स्मार्ट बाजार स्टोर पर पुराने अखबार, इस्तेमाल किए हुए कपड़े और पुराने बर्तन ₹100 प्रति किलोग्राम तक की दर से एक्सचेंज कर सकते हैं, जो बाज़ार की सबसे प्रतिस्पर्धी एक्सचेंज दरों में से एक है। एक्सचेंज वैल्यू स्टोर कूपन के रूप में प्रदान की जाती है, जिसे किराना, घरे...

टीरा के नए अभियान ‘यू मोर दैन एनीथिंग’ के ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे

चित्र
०  पूजा शर्मा ०  मुंबई : रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने अपना नया अभियान ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ लॉन्च किया है और अभिनेता आहान पांडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ वह भारत के उन चुनिंदा ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है जिसने पुरुष सेलिब्रिटी को भी अपने प्रचार का चेहरा बनाया है। आहान पांडे अब करीना कपूर खान और सुहाना खान के साथ ब्रांड से जुड़ गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अभियान लोगों को बताता है कि खूबसूरती किसी तय नियम से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान, पसंद और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी होती है। टीरा अपने ‘टीरा. फॉर एवरी यू.’ विचार के जरिए ग्राहकों को बिना झिझक अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुनने और खुद को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहता है। टीरा की सीईओ और सह-संस्थापक भक्ति मोदी ने कहा, “टीरा में हम मानते हैं कि खूबसूरती हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है और समय के साथ बदलती भी रहती है। ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ अभियान इसी सोच को सामने लाता है। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ लोग बिना किसी दबाव के अपनी पसंद तलाश सकें और आत्मविश्वास के साथ खुद को व्यक्त कर सक...

जे डी बिरला इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ कॉमर्स ने जेन जी बजट डिबेट का आयोजन किया

चित्र
० पूजा शर्मा ०  कोलकाता : कोलकाता के शैक्षणिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़ा, जब जे डी बिरला इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ कॉमर्स ने विद्या मंदिर सोसाइटी ऑडिटोरियम में “रियलिटी चेक – जेन जी के नजरिए से भारत के बजट 2026–27 को फिर से देखना” शीर्षक से एक कार्यक्रम का आयोजन किया।  अपनी तरह के इस आयोजन ने एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहाँ विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य के सक्रिय हितधारकों के रूप में केंद्रीय बजट 2026–27 का विश्लेषण किया और उस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक ऊर्जावान टीम-आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसका प्रस्ताव था, “हाउस की राय है कि भारत का यूनियन बजट 2026 अधिकतम रूप से जनरेशन जेड के हितों को पूरा करता है। सेंट जेवियर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस), गोयनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, जादवपुर विश्वविद्यालय, इआईसीएएसए, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और जे डी बिरला इंस्टीट्यूट सहित कोलकाता के प्रमुख संस्थानों ने इस संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई। वाद-विवाद विश्लेषण रोजगार सृजन, स्टार्...

आईलीड का वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार समारोह 2026 मनाया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट (आईलीड, कोलकाता) ने जी.डी. बिड़ला सभागार में अपना वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार समारोह 2026 आयोजित किया। इस अवसर पर छात्रों और स्टाफ ने अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें नए निर्वाचित सदस्य नेतृत्व के मूल्यों को बनाए रखने का वचन देते हैं। इसके बाद स्टाफ पुरस्कार वितरण हुआ, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और संस्थान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों को भी उनके शैक्षणिक और सह-पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अनंत सिन्हा (डायरेक्टर, द एशियाटिक सोसायटी, कोलकाता), आईलीड चेयरमैन प्रदीप चोपड़ा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रज्ञा चोपड़ा उपस्थित थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-बैंड ‘वजूद’ का संगीतमय प्रदर्शन, पूर्वी लोक नृत्यों का रंगारंग क्रम (असम – बिहू, पंजाब – गिद्दा, राजस्थानी – घूमर, गुजरात – गरबा, महाराष्ट्...

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर राजस्थान समग्र सेवा संघ परिसर में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई भट्ट की 128वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेबी के पूर्व चेयरमैन डी. आर. मेहता ने की।  गोष्ठी की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सद्भाव का संदेश दिया गया। इसके पश्चात गोकुल भाई भट्ट की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों—सादगी, सेवा और सामाजिक समरसता—को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर देश के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कृष्ण शर्मा, सवाई सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एन. ...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों व छोटे व्यापारियों के साथ बड़ा खिलवाड़ : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश किसानों, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों तथा नौजवानों के लिए अहितकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के किसानों, विशेषकर कपास और सोयाबीन उत्पादकों का भारी अहित होगा। सरकार ने जान-बूझकर छोटे व्यापारियों, नौजवानों और हमारे दुग्ध उत्पादकों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश महिला कांग्रेस की मीटिंग में पायलट ने कहा कि भारत की टेªड डील यूरोपीय संघ के साथ भी हुई है, जो कि पूरी तरह से एक व्यापारिक समझौता है परन्तु अमेरिका जो करवा रहा है, वो दबाव है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर पहले जो 3 से 5 प्रतिशत टैरिफ था, उसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक किया गया और अब उसे 18 प्रतिशत करने की खुशियां मनाई जा रही है। पायलट ने कहा कि लगभग 500 अरब डॉलर के व्यापार का समझौता हुआ है परन्तु क्या खरीदेंगे, किस दाम पर खरीदेंगे इसका कुछ पता नही है।  पायलट ने कहा कि देश में यह पहल...