संदेश

फ़रवरी 23, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की छात्र राजनीति ने वह स्वर्णिम इतिहास रच दिया है, जिसकी प्रतीक्षा दशकों से की जा रही थी। कांग्रेस आलाकमान ने विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर न केवल एक युवा को जिम्मेदारी सौंपी, बल्कि राजस्थान के सियासी रसूख पर भी मुहर लगा दी । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55 साल के इतिहास में पहली बार मरुधरा की मिट्टी का कोई छात्र नेता संगठन का ‘कप्तान’ बना है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि राजस्थान कांग्रेस के अब तक के सबसे बड़े नेताओं में शुमार अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे दिग्गज भी अपने छात्र राजनीति के दौर में कभी इस शीर्ष पद तक नहीं पहुँच पाए थे। इसमें कोई दो राय नहीं कि राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत और सचिन पायलट का कद ‘हिमालय’ जैसा है, लेकिन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की बात करें तो विनोद जाखड़ ने सबको पीछे छोड़ दिया है। अशोक गहलोत: ‘जादूगर’ के नाम से मशहूर गहलोत ने 1974 में राजस्थान NSUI के प्र...

गुवाहाटी टर्मिनल का विस्तार : असम की कनेक्टिविटी को मिली नई ताकत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  गुवाहाटी: लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर नए टर्मिनल ने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिससे सालाना यात्री क्षमता बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख तक होगी और दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के लिए भारत के रणनीतिक उत्तर-पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में गुवाहाटी की प्रमुख एविएशन प्रवेश द्वार के रूप में स्थिति मजबूत हुई है।  यह परिवर्तन चरणबद्ध, ऑपरेशन आधारित एक्टिवेशन के बाद हुआ, जिसमें पूर्ण तैनाती से पहले चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, सुरक्षा और एयरक्राफ्ट टर्न-अराउंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में लाइव परीक्षण किए गए।असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा और भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट संचालक, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी उपस्थित थे।  कार्यक्रम की शुरुआत में पहले प्रस्थान करने वाले यात्री को औपचारिक बोर्डिंग पास जारी किया गया और मुंबई से आई अकासा एयर की उड़ान का नए परिसर में आगमन हुआ। अराइवल हॉल में पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें शिल्पकार समुदायों, चाय बागान कर्मियों, फ...

पर्सोना महोत्सव : मेरे गीत आज भी श्रोताओं की पसंद : गीतकार समीर अंजान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  लोणी-कालभोर (पुणे) : मैंने अपने जीवन में हजारों रोमांटिक गीत लिखे हैं। आशिकी, राजा हिंदुस्तानी, साजन, दीवाना, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों के गीत आज भी श्रोताओं द्वारा अत्यंत पसंद किए जाते हैं और गुनगुनाए जाते हैं। मेरा चेहरा भले ही उतना परिचित न हो, किंतु मेरे लिखे गीत और उनकी पंक्तियाँ आज के युवाओं के हृदय को भी स्पर्श करती हैं।  जब तक मेरे लेखन में श्रोताओं के हृदय को छूने की शक्ति बनी रहेगी, तब तक मैं लिखता रहूँगा, क्योंकि लेखनी में अमरत्व की शक्ति होती है। आज के युवा भी अत्यंत सुंदर लेखन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें जो भी प्रेरणा मिले, उसे निरंतर लिखते रहना चाहिए। यह विचार बॉलीवुड के वरिष्ठ गीतकार समीर अंजान ने व्यक्त किए। वे एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के आठवें ‘पर्सोना फेस्ट-26’, जो वर्ष का सबसे बड़ा कला महोत्सव है, के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन, अभिनेत्री प्राची शाह-पांडे, सेलिब्रिटी आर.जे. संग्राम खोपड़े, एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष तथा प्रति-कुलपति प्र...

अमर संदेश द्वारा " पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” पर सेमिनार एवं ‘उत्तराखंड महोत्सव ’काआयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली। अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा “ पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” विषय पर सेमिनार तथा ‘उत्तराखंड महोत्सव संस्कृति सम्मान–2026’ का आयोजन दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पत्रकारिता एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दुर्गा सिंह भंडारी पूर्व पूर्व अधिकारी भारत सरकार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिपाल रावत, भाजपा नेता अर्जुन राणा, एडवोकेट हरीश गोला, प्रवीण शर्मा, उद्यमी पी.सी. नैनवाल उद्यमी, मदन मोहन सती (मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार), अमर संदेश के सलाहकार महेश चंद्रा, सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार वीरेंद्र सिंह राई नेगी, पूजा त्रिपाठी, रश्मि सिंह (कथक), भाजपा नेता अर्जुन सिंह राणा, कुलवंत सिंह नेगी, सोहबन सिंह, सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राई नेगी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से पर्यावर...