संदेश

फ़रवरी 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भव्य समारोह में पदभार ग्रहण किया। जयपुर शहर में आयोजित इस पदभार ग्रहण समारोह में बगरू, सांगानेर, विद्याधरनगर, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, हवामहल, आदर्शनगर और किशनपोल से लगभग आठ हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, विधायक, पूर्व मंत्री एवं पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस अवसर पर जिस प्रकार का जनसैलाबउमड़ा है, वह इस बात का प्रमाण है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन का निर्णय और शहर की जनता की भावना एक है। रंधावा ने कहा कि सुनील शर्मा उस परिवार से आते हैं, जो आज़ादी के दौर से कांग्रेस आंदोलन से जुड़ा रहा है। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव और प्रेम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसे देखकर प्रतीत होता है कि जयपुर की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज कार्यक्रम में वे हजारों कांग...

फिल्म बूंग ने BAFTA 2026 में सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता

चित्र
० संववददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : लक्ष्मी प्रिया देवी की फिल्म 'बूंग' ने बीएफटीए फिल्म अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता। भारत सरकार का सूचना और प्रसारण मंत्रालय, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के साथ मिलकर फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी और 'बूंग' की पूरी टीम को बीएएफटीए फिल्म अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीतने पर बधाई देता है। यह बड़ी कामयाबी भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है और भारत की विविधतापूर्ण और सार्थक कहानी कहने की परंपराओं के लिए दुनिया भर में बढ़ती सराहना को दिखाता है। फिल्म के सफर को भारत के फिल्म विकास और महोत्सव इकोसिस्टम ने समर्थन दिया है। बूंग को 2023 में वर्क इन प्रोग्रेस लैब और फिल्म बाजार रिकमेंड्स के तहत फिल्म बाजार में बनाया गया था। ये पहल होनहार फिल्म निर्माताओं को आगे बढ़ाने और वैश्विक उद्योग से जुड़ाव को मुमकिन बनाने के लिए की गई हैं। इसके बाद फिल्म को 2024 में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया, जहां इसे सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी म...

किसान का पैसा रोकने पर चुकाना पड़ेगा 12% ब्याज : केंद्र का हिस्सा सीधे किसान के खाते में - शिवराज सिंह चौहान

चित्र
० पूजा शर्मा ०  नयी दिल्ली : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा में आयोजित तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती-किसानी को “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में ले जाने वाले कई बड़े कृषि सुधारों का रोडमैप सामने रखा।  उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब किसान का पैसा रोककर रखने की पुरानी व्यवस्था नहीं चलेगी, एमएसपी खरीदी से लेकर केसीसी लोन, पेस्टिसाइड लाइसेंस और केवीके की भूमिका तक, हर स्तर पर पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही तय की जाएगी। पूसा स्थित आईसीएआर–आईएआरआई परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एम. एल. जाट और आईएआरआई के निदेशक डॉ. सी. एच. श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच पर किसानों को अपने साथ ...

रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब में IAF और EAC कप रेस का आयोजन

चित्र
० पूजा शर्मा ०  प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) कप और पूर्वी वायु कमान (ईएसी) कप रेस का आयोजन रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) में किया गया। वर्ष 1996 में प्रारंभ हुई वर्ष 1847 में स्थापित और साल 1912 में ‘रॉयल’ उपाधि से सम्मानित आरसीटीसी देश के प्रतिष्ठित घुड़दौड़ संगठनों में से एक है। तब से यह भारतीय वायु सेना की गौरवशाली विरासत और उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आईएएफ तथा ईएसी कप दौड़ों का नियमित आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी वायु कमान के वायु अधिकारी कमान प्रमुख आईएस वालिया के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष भारतीय वायु सेना कप का खिताब एंटनी राज एस ने अपने घोड़े ‘अभिचंद्र’ पर सवार होकर जीता, जो विक्रम बछवात के स्वामित्व में है। वहीं, पूर्वी वायु सेना कप एमएस देवरा ने अपने घोड़े ‘लगुना सेका’ पर सवार होकर जीता, जो मेसर्स कैमहिल स्टड फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स सरायनागा रेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है। वायु सेना प्रमुख ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सौहार्द को...

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा के व्यावसायिक कार्यक्रम और कार्यकारी कार्यक्रम के दिसंबर 2025 के परिणाम दिल्ली में घोषित कर दिए गए और संबंधित सभी की जानकारी के लिए संस्थान के सभी क्षेत्रीय और चैप्टर कार्यालयों को देश भर में भेज दिए गए हैं। संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अंकों के विवरण सहित परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, ICSI ने कार्यकारी कार्यक्रम परीक्षा के परीक्षार्थियों के परिणाम-सह-अंक विवरण डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में जयपुर सेंटर से क्षितिज गोडिका ने प्रथम, प्रशस्त खंडेलवाल ने द्वितीय और काश्वी सेठिया ने तृतीय रैंक प्राप्त की। “प्रोफेशनल प्रोग्राम में जयपुर सेंटर से अंकुश जिंदल ने प्रथम (ऑल इंडिया 16वीं), मोनिशा खेतानी ने द्वितीय (ऑल इंडिया 18वीं) तथा पलक अग्रवाल ने तृतीय रैंक प्राप्त की। जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित कुमार श्योराण, पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा और उपाध्यक्ष सीएस वैभव तेजवानी ने सभी पास हुए और मेरिट में आए छात्रों को उनके परिजनों सहित जयपुर चैप्टर में बुलाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्...

चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव 2026 : नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान-परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम : पद्मश्री देवल

चित्र
० आशा पटेल ०  चित्तौड़गढ़। 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में आयोजित चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव–2026 में ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव देशभर से आए साहित्यकारों, विद्वानों और कलाकारों ने सहभागिता निभाई। उद्घाटन सत्र में पद्मश्री डॉ. सी. पी. देवल, पद्मश्री जानकी राम भांड, सांसद सी. पी. जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, वरिष्ठ साहित्यकार विनोद जोशी तथा 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के संस्थापक एवं प्रवर्तक अनिल सक्सेना ‘ललकार’ मंचासीन रहे। पद्मश्री डॉ. सी.पी. देवल ने चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव–2026 की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान-परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उत्सव की समन्वयक शांति सक्सेना ने आयोजन की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जयपुर से आई तान्या जैन ने कथक नृत्य के साथ सरस्वती वंदना की । वैदिक विश्वविद्यालय के 51 बटुकों ने चारों वेदों का मंत्राचार किया। अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इसे सांस्कृतिक जागरण का अभियान बताया...

प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के हितों से समझौता करते हुये अमेरिका से ट्रेड डील की : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । अमेरिका से केन्द्र सरकार द्वारा की गई ट्रेड डील के कारण राजस्थान प्रदेश के किसानों, उद्यमियों, हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायियों को होने वाले नुकसान तथा हितों पर पडऩे वाले विपरीत प्रभाव के विरूद्ध प्रदेश में आन्दोलन प्रारम्भ करने व आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्यों, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, अग्रिम संगठन के प्रदेशाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, सहप्रभारी एआईसीसी रित्विक मकवाना, चिरंजी राव, एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज भी शामिल रहे। बैठक को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से दबाव में आकर ट्रेड डील स्वीकार की है, उसके...