संदेश

‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ में ईशा अंबानी ने स्तन कैंसर पर पुस्तक का विमोचन किया

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई: ईशा अंबानी पीरामल ने स्तन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली पुस्तक, “बीइंग ब्रेस्ट-अवेयर: व्हाट एवरी वुमन मस्ट नो”का विमोचन किया। इस पुस्तक को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डॉ. विजय हरिभक्ति लेकर आए हैं। स्तन कैंसर पर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने एक वैश्विक सम्मेलन ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ आयोजित किया था। यह पुस्तक इसी सम्मेलन में विमोचित की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी पीरामल ने कहा कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरुकता बढ़ाने वाला हर एक कदम और सहायता के लिए बढ़ा हर एक हाथ, रोगियों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर आता है। ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024' में हमनें दुनिया भर के विशेषज्ञों और उनके अनुभवों को एक साथ लाने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इससे स्तन कैंसर के रोगियों के लिए देखभाल का दायरा और उपचार की गुणवत्ता बढ़ेगी। महिलाओं को होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह भारत सहित दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर पर चिकित्सिय जानकारी ...

बल्क डाक बुकिंग कराने वालों के लिए बीपीसी में विशेष बुकिंग सुविधा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - भारतीय डाक विभाग जयपुर नगर मण्डल की ओर से बल्क डाक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए जयपुर जीपीओ स्थित बिज़िनेस पोस्ट सेंटर में विशेष कउंटर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक अपने डाक की बुकिंग करवा सकते हैं। जयपुर नगर मण्डल के प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीना ने बताया कि हमने बल्क ग्राहकों को बुकिंग में आ रही समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बीपीसी में बल्क बुकिंग सेवाओं को सरल एवं सुगम बनाया गया है। जहां ग्राहक किसी भी कार्य दिवस में कितनी भी मात्रा में डाक की बुकिंग करवा सकेंगे,  इसके लिए ग्राहकों को परेशान नहीं होना पडे़गा। उन्होंने बताया कि बीपीसी में ग्राहकों को पीने के लिए पानी, विजिटेंग चेयर एवं अन्य सभी ग्राहक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि बीपीसी में सभी प्रकार की डाक बुकिंग की जाती है। स्पीडपोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल, फॉरेन स्पीड पोस्ट, फॉरेन रजिस्टर्ड पोस्ट, फॉरेन पार्सल आदि सभी प्रकार की डाक बुक की जाती है। इसके अतिरिक्त बल्क में एक्पोर्स्ट करने वाले ग्राहकों के लिए रजिस्टर्ड स्माल पैकेट बुकिग की सुविधा भी काउंटर पर उपलब्ध है।...

जापानी कंपनी ने दिया फोर्टी पदाधिकारी के सामने नई सोलर पैनल कोटिंग तकनीक का डेमो

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - राजस्थान सोलर उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। सूर्योदय योजना की घोषणा के बाद राजस्थान के सोलर सेक्टर में नई संभावनाओं को गति मिली है । फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी ) भी राजस्थान के सोलर सेक्टर को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर रही है। अब विदेशी कंपनियां राजस्थान के सोलर सेक्टर में अपने लिए नए अवसर तलाश रही हैं । फोर्टी इन कंपनियों और राजस्थान की सोलर इंडस्ट्री के बीच सेतु का काम कर रहा है। जापान की कंपनी ने दाइंचीसीका कलर एंड केमिकल मैन्युफैक्चरर्स ने फोर्टी पदाधिकारी के सामने जापानी कोटिंग तकनीक का डेमोंसट्रेशन दिया। इस मौके पर दाइंचीसीका के ओवरसीज हेड एवामातो, चीफ मैनेजर ओवरसीज शुभम कौशिक, फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील , आईसी अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष कार्यकारिणी अध्यक्ष पीडी गोयल , सीए डॉ अभिषेक शर्मा,फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल,अखिल तालुका,मनोज शर्मा ,सोलर एसोसिएशन के राहुल सहाय,नवीन, अर्पित टाटीवाल,दिनेश कुमार स्वामी के साथ फोर्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे । इस जापानी कंपनी का नीमराणा में कल...

बाबा साहब आंबेडकर ‘मूक’ समाज को आवाज देकर बन गए ‘नायक’

चित्र
० डा.संजय द्विवेदी ०  अगर कोई इंसान, हिंदुस्तान के क़ुदरती तत्वों और मानव समाज को एक दर्शक के नज़रिए से फ़िल्म की तरह देखता है, तो ये मुल्क नाइंसाफ़ी की पनाहगाह के सिवा कुछ नहीं दिखेगा।” बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आज से 103 वर्ष पूर्व 31 जनवरी 1920 को अपने अख़बार 'मूकनायक' के पहले संस्करण के लिए जो लेख लिखा था, यह उसका पहला वाक्य है। अपनी पुस्तक ‘पत्रकारिता के युग निर्माता : भीमराव आंबेडकर’ में लेखक सूर्यनारायण रणसुभे ने इसलिए कहा भी है - कि “जाने-अनजाने बाबा साहेब ने इसी दिन से दीन-दलित, शोषित और हजारों वर्षों से उपेक्षित मूक जनता के नायकत्व को स्वीकार किया था।” बाबा साहेब ने 'मूकनायक' पत्र की शुरुआत की थी। इस समाचार पत्र के नाम में ही आंबेडकर का व्यक्तित्व छिपा हुआ है। वे 'मूक' समाज को आवाज देकर ही उनके 'नायक' बने। बाबा साहेब ने कई मीडिया प्रकाशनों की शुरुआत की। उनका संपादन किया। सलाहकार के तौर पर काम किया और मालिक के तौर पर उनकी रखवाली की। मूकनायक के प्रकाशन के समय बाबा साहेब की आयु मात्र 29 वर्ष थी। और वे तीन वर्ष पूर्व ही यानी 1917 में अमेर...

चार्ली चैपलिन द्वितीय की किताब "हंसता बचपन" का विमोचन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : सृजनाभिनन्दनम द्वारा नई दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, अभिनेता, फिल्म निर्माता, कवि, लेखक, निर्देशक और चार्ली चैपलिन द्वितीय  डॉ. राजन कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनकी लिखी किताब हंसता बचपन का विमोचन भी हुआ। पुस्तक विमोचन के अलावा सृजनविभूति सम्मान और परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।  प्रसिद्ध साहित्यकार मदन लाल मनचंदा को उनकी जन्म शताब्दी पर यह कार्यक्रम सादर समर्पित किया गया। मंच संचालन डॉ अल्पना सुहासिनी (एंकर अभिनेत्री एवं कवियत्री) और विभा राज वैभवी (एंकर, हिंदी साहित्य संस्थान अध्यक्ष) ने किया। हीरो राजन कुमार के अच्छे लेखनी के लिए मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Jaipur अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने किया उपवास

चित्र

गोल्डन जुबली सैफ़ी डे पर समाज में उत्कृष्ट समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मान

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नई दिल्ली , दिल्ली के यमुना विहार स्थित सुंदरम पैलेस में 50वां सैफी गोल्डन जेली डे मनाया गया। भारतीय सैफी डे कमेटी और ऑल इंडिया सैफी राब्ता कमेटी के संयुक्त तत्वावधान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उर्दू साहित्यकार डॉ हबीब सैफी द्वारा पवित्र कुरान के पाठ के साथ शुरुआत की, इसके बाद मास्टर अली शेर सैफी द्वारा प्रोग्राम पर रोशनी डाली और इसके बाद शादाब और असमां सैफी व अन्य बच्चों ने शहीदों को सलाम किया तथा छात्रों द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया।  उन्होंने जय हिंद और जय भारत के नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुफ्ती इफ्तिखार द्वारा मुल्क की सलामती तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मंच संचालन इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी ने किया। 1965 की भारत-पाक युद्ध में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पोते डॉक्टर जावेद ने देशभक्ति के प्रमाण के रूप में समारोह में भाग लिया और मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं  इन्हें अच्छी शिक्षा के साथ साथ दे‌श के प्रति प्रेम बलिदान और समर्पण की भावनाएं सिखाएं। समारोह में मास्टर अ...

जयपुर : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जनता ने किया उपवास

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में आप कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर उपवास रखा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने राजस्थान के अलग अलग जिलों में उपवास रखा।जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में आप कार्यकर्त्ताओं ने शहीद स्मारक पर उपवास रखा। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया -भाजपा लगातार देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश की जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश हैं। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के बढ़ते प्रभाव से डरी हुई हैं। दिल्ली चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी को हरा नही पाई,इसलिए लोकसभा चुनाव में हार के डर से अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में साजिश के तहत गिरफ्तार किया हैं।  पूरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खड़ी हैं,जनता में नरेंद्र मोदी और भाजपा को प्रति भारी आक्रोश हैं। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस साजिश का जवाब वोट की चोट से देगी। भाजपा की साजि...

नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर : MICE उद्योग के लिए एक बेहतर सेंटर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर |  एकोर होटल्स, ने पिंक सिटी में MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स,कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनियों) के लिए तैयार अत्याधुनिक सुविधा, नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर अनावरण किया गया। जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (JECC), जिसका प्रबंधन वर्तमान में एकोर द्वारा किया जाता है, देश के सबसे बड़े स्तंभ-रहित उत्सव स्थलों में से एक है, जो पिंक सिटी में शादियों और सम्मेलनों को निश्चित ही आकर्षित करेगा । अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर 14,00,000 वर्ग फुट से अधिक के अद्वितीय कन्वेंशन स्पेस प्रदान करता है । आधुनिक तरीके से डिज़ाइन किए गए 226 कमरे इस की खूबियों कई गुना बढ़ाते हैं। कन्वेंशन सेंटर, जिसका नाम मुग्धा रखा गया है, 11000 वर्ग फुट से अधिक के कुल क्षेत्रफल है और इसमें 740 खास ऑडिटोरियम-शैली की सीटें हैं जो भव्य सम्मेलनों, प्रदर्शनियों के लिए आदर्श स्थान है। नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में राजस्थानी हलवाई का स्वादिष्ट भोजन है, जिन्हें भारतीय मिठाई बनाने में दो दशकों से अधिक का अनुभव और विशेषज्ञता हासिल है। यहाँ 70,000 वर्ग फुट के हरे-भरे लॉन के स...

क्रेडाई रियल एक्सपो में 30 से अधिक स्पॉट बुकिंग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : राजस्थान के मनपसंद लोकेशन पर किफायती रेट्स पर प्रॉपर्टी विकल्प देने के उद्देश्य से क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रेडाई रियल एक्सपो का समापन हुआ। एक्सपो में 7 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे जिन्होंने प्रॉपर्टी लेने के सपने को साकार किया।  आदर्श नगर विधानसभा विधायक रफीक खान भी एक्सपो में पहुंचे। एक्सपो में 100 से अधिक विजिटर्स ने लक्की ड्रॉ में मैकबुक एयर, आधा किलो चांदी, एसी और ढाई लाख का कैशबैक समेत विभिन्न पुरस्कार जीते। वहीं आन स्पॉट बुकिंग पर टाटा टियागो व अन्य गिफ्ट भी अपने नाम किए। सभी प्रतिभागी बिल्डर्स ग्रुप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेशवासियों को विशेष ऑफर्स के साथ कम रेट्स में प्रॉपर्टी देने की क्रेडाई की परिकल्पना को इस एक्सपो ने पूरा कर दिखाया है। एक्सपो में प्रदेशभर के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी जुड़े हैं। 53 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं जहां 400 से अधिक प्रोजेक्ट डिस्प्ले किए गए हैं। संजय गुप्ता ने...