‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ में ईशा अंबानी ने स्तन कैंसर पर पुस्तक का विमोचन किया

० आशा पटेल ० 
मुंबई: ईशा अंबानी पीरामल ने स्तन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली पुस्तक, “बीइंग ब्रेस्ट-अवेयर: व्हाट एवरी वुमन मस्ट नो”का विमोचन किया। इस पुस्तक को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डॉ. विजय हरिभक्ति लेकर आए हैं। स्तन कैंसर पर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने एक वैश्विक सम्मेलन ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ आयोजित किया था। यह पुस्तक इसी सम्मेलन में विमोचित की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी पीरामल ने कहा कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरुकता बढ़ाने वाला हर एक कदम और सहायता के लिए बढ़ा हर एक हाथ, रोगियों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर आता है। ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024' में हमनें दुनिया भर के विशेषज्ञों और उनके अनुभवों को एक साथ लाने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इससे स्तन कैंसर के रोगियों के लिए देखभाल का दायरा और उपचार की गुणवत्ता बढ़ेगी।

महिलाओं को होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह भारत सहित दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर पर चिकित्सिय जानकारी देने, उसकी रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और बेहतर देखभाल में यह पुस्तक मदद करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली