संदेश

गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ समग्र सेवा संघ में हुई गोष्ठी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। समग्र सेवा संघ के दुर्गापुरा स्थित परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म सभा और परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के अनुयायियों और वक्ताओं ने साम्प्रदायिक सद्भाव और महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।   कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने की, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ राजेन्द्र कुम्भज द्वारा किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने साम्प्रदायिक एकता और गांधीजी के अहिंसा, सत्य, और शांति के सिद्धांतों पर चर्चा की, जो आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने हिस्सा लिया इसके बाद साम्प्रदायिक सद्भाव पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। परिचर्चा में प्रो. बी एम शर्मा, विमल गोलेछा, एडवोकेट सैयद शहादत अली, नवीन नारायण, एन के खींचा, के के हरितवाल, उमेश शर्मा, कविता श्रीवास्तव, एस एस बिस्सा, याकूब खान, धर्मवीर कटेवा,साहित्यकार वेदव्यास जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया और ...

Bollywood Actress Tripti Dimri के खिलाफ Jaipur Ficci FLO FIR करवाएगी

चित्र

तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर जयपुर फ्लो चेप्टर की मेम्बर्स ने पोती कालिख

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर | बोलीवुड ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म ' विकी विद्या का वो वाला विडिओ ' के प्रमोशन के दौरान विवादों में फंस गई | तृप्ति पर जयपुर में हुए फिक्की फ्लो के एक इवेंट में शामिल न होने का आरोप लगा है | जबकि उन्होंने इसके लिए एडवांस पेमेंट भी ले लिया है | फिक्की फ्लो के चेयर पर्सन रघुश्री पोद्दार ने तृप्ति के खिलाफ क़ानूनी कारवाही करने की बात भी कही है | साथ ही फिल्मों का बायकाट करने की बात भी कही है | फिक्की फ़्लो जयपुर चेप्टर की अध्यक्ष रघु श्री पोद्दार ने बताया की कार्यक्रम के दौरान हुई इस चौंकाने वाली घटना के बारे में बताते हुए मुझे अत्यंत दुख हो रहा है। तृप्ति डिमरी, जिन्होंने अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी, ने अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं किया। उनकी अनुपस्थिति, जो बार-बार आश्वासन देने के बावजूद हुई, न केवल फिक्की फ्लो की 850 मेम्बर महिलाओं का अपमान है, बल्कि नारी शक्ति, महिलाओं की ताकत और एकता की भावना का भी अनादर है। रघु श्री ने बताया कि फिक्की फ़्लो में हम हमेशा मानते हैं कि महिलाएं एक-दूसरे को सशक्त बना सकती हैं। तृप्ति डिमरी के व्यक्तिगत कार्य...

नागरी हिंदी के प्रचार-प्रसार में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है - डॉ पाल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा " भारत सरकार के सभी कर्मियों को नागरी हिंदी में सरकारी कामकाज करना आत्म गौरव से आप्लावित कर देता है। सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से अब हिंदी में कार्य करना अब और आसान हो गया है। अब बोल कर भी लिखा जा सकता है और अनुवादिनी के माध्यम से साथ के साथ किसी भी भाषा में सामग्री को नागरी लिपि में लिखी हिंदी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार की ओर से अब इनके प्रशिक्षण सभी जगह उपलब्ध हैं। इनका लाभ सरकारी कर्मी अपने सरकारी कामकाज में कर सकते हैं।" उक्त विचार नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड, नोएडा के हिंदी पखवाड़े की कार्यशाला और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक नोमान अहमद ने की। राजभाषा प्रभारी श्रवण कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए अतिथियों और अधिकारियों का अभिनंदन किया। निदेशक अभियांत्रिकी रविरंजन ने स्वागत भाषण दिया।  प्रबंध निदेशक ने इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में अधिकाधिक सरकारी कामकाज करने की शपथ दिलाई। मुख्...

मारुति सुजुकी,लक्ष्य ने विजेता ट्रॉफी जीती

चित्र
० योगेश भट्ट ०  रुद्रपुर उत्तराखंड- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लक्ष्य क्वालिटी सर्कल को रुद्रपुर में 37वीं क्यूसी सर्कल प्रारंभिक प्रतियोगिता 2024 में विजेता घोषित किया गया और "विजेता" के रूप में सम्मानित किया गया। "फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी" टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के फिक्सर्स क्वालिटी सर्कल और डेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माइंड बेंडर क्वालिटी सर्कल ने "सेकंड रनर अप ट्रॉफी" हासिल की। ये टीमें अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्री-रनर के रूप में क्षेत्रीय फाइनल में भाग लेंगी। टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्लांट हेड महेश सुगुरु ने रुद्रपुर में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की 37वीं क्वालिटी सर्कल प्रतियोगिता, उत्तराखंड प्रारंभिक में सम्मानित अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा, "डॉ. काओरू इशिकावा द्वारा 1960 के दशक में जापान में शुरू किए गए क्वालिटी सर्कल और जापान में पहली क्यूसी प्रतियोगिताओं ने उत्कृष्ट योगदान को पहचानने, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक मिसाल कायम की।" सुगुरु ने इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता मंडल आधुनिक संगठनों में म...

आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ 3 लाख करोड़ रुपये के लिए समझौता किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू और प्रमुख एनबीएफसी, ने "राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट" के दौरान राजस्थान सरकार, वित्त विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आरईसी तक छह वर्षों की अवधि के लिए विद्युत और गैर-विद्युत अवसंरचना में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सालाना 50,000 करोड़ रुपये ( 20,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर ) प्रदान करेगा, यानी समझौता ज्ञापन का कुल मूल्य 3.00 लाख करोड़ रुपये है। इस समझौता ज्ञापन पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान आरईसी के कार्यकारी निदेशक (पीएमडी एवं पी एंड एल)  राहुल द्विवेदी तथा राजस्थान सरकार के सचिव देबाशीष प्रुस्ती द्वारा किया गया।  इस एमओयू के साथ, राजस्थान में राज्य के बुनियादी ढांचे क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है, जैसे कि बिजली परियोजनाएं, मेट्रो, सड़क और र...

गांधी की अहिंसा वादी विचारधारा से ही देश प्रगति करेगा

चित्र
०  इरफ़ान राही ०  मोहनदास करमचंद गांधी जी की अहिंसावादी विचारधारा और उनके आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश भारत प्रगति कर सकता है गांधी जी ने अपनी सूझबूझ , उच्च विचारों वाली शिक्षा, उपवास, यात्राओं, और अहिंसावादी आंदोलनों, आत्म शक्ति, दृढ़ निश्चय के बलबूते अंग्रेज़ों से पहले अफ्रीका में और फिर भारत में बिना किसी हिंसा के भारत छोड़ो आंदोलन किया और विजय पाई उनकी विचारधारा से उनके जीवन दर्शन से हमें सीखना चाहिए किस तरीके से हम संयम और दृढ़ निश्चय के बलबूते सत्य के मार्ग पर चलते हुए कामयाबी हासिल कर सकते हैं । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जो कि राजस्थान का था जिसमें एक भगवाधारी हिंदु युवक एक मुस्लिम सब्ज़ी वाले से उस निम्न स्तर की भाषा प्रयोग कर रहा था जो कि दुनिया के किसी भी स्कूल में नहीं पढाई जाती इसका मतलब यह है कि ये और इस जेसे लाखों नौजवान व्हाट्स अप यूनिवर्सिटी के प्रोडक्ट्स हैं जहां युवाओं को धार्मिक उन्माद की शिक्षा दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ़ वक़्फ़ बोर्ड के नाम पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने हाय तौबा मचा रखी है जबकि इस बात पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है कि मुसलमा...

राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  प्रदेश में सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण उत्पन्न जन समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया गया। साथ ही  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर, गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन व वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण, निःशुल्क मेडिकल चैक अप कैम्प, अस्पतालों में मरीजों का फल वितरण, गौशालाओं में गायों का गुड़, लापसी एवं चारा खिलाने जैसे सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश में सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण उत्पन्न जन समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं ...

रक्तदान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता : साहिल को मिला 51 हजार का प्रथम पुरस्कार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान परिसंघ एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया| राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों द्वारा अपनी परिकल्पना के माध्यम से दिखाई गई क्रिएटिविटी वास्तव में स्वागत योग्य है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ड्राइंग सीट्स पर रंगों के माध्यम से अपनी परिकल्पना के आधार पर बच्चों ने ना केवल युवा पीढी को बल्कि समस्त समाज को स्वैच्छिक रक्तदान से जुडने और इससे होने वाले लाभ के साथ-साथ लाभार्थियों के कल्याण को उदृत किया है।  जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जैसे पीड़ित मानवता की सेवा के कार्य में युवा पीढ़ी की भागीदारी बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि यही पीढ़ी भविष्य के रक्तदाता होंगे। उन्होंने आयोजकों का आभार जताया कि उन्होंने इस नई पीढ़ी को समाज सेवा के इस पवित्र कार्य से जोड़ने का बीड़ा उठाया। एम्स जोधपुर के अध्...

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिन पर सांगानेर में अनेक कार्यक्रम आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  सांगानेर -  राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया | इस उपलक्ष्य में पूरे राजस्थान में विभिन्न जगहों पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी कड़ी में राजधानी जयपुर के सांगानेर से विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सांगानेर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए |  वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमे पार्षद शंकर बाजडोलिया, रामसिंह चौधरी , पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील सिंघानिया आदि ने 60 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 60 पौधे लगाए जिनमे नीम पीपल आदि के छायादार और फलदार पेड़ शामिल थे | उसके बाद वंदे मातरम रोड पर स्थित गौशाला में 60 किलो गुड़ और चारा गौ माता को अर्पित किया एवं प्रदेशाध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की |जिसके बाद कांग्रेस के पुष्पेन्द्र भारद्वाज के जनसेवा कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रतन लाल सैनी , राजीव चौधरी की उपस्थिति में 60 पौंड का केक काटा गया ! जिसके बाद अनाथ आश्रम और सड़क किनारे रहने वाले ग़रीब परिवारो को 60 किलो फल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौध...