गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ समग्र सेवा संघ में हुई गोष्ठी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। समग्र सेवा संघ के दुर्गापुरा स्थित परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म सभा और परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के अनुयायियों और वक्ताओं ने साम्प्रदायिक सद्भाव और महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने की, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ राजेन्द्र कुम्भज द्वारा किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने साम्प्रदायिक एकता और गांधीजी के अहिंसा, सत्य, और शांति के सिद्धांतों पर चर्चा की, जो आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने हिस्सा लिया इसके बाद साम्प्रदायिक सद्भाव पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। परिचर्चा में प्रो. बी एम शर्मा, विमल गोलेछा, एडवोकेट सैयद शहादत अली, नवीन नारायण, एन के खींचा, के के हरितवाल, उमेश शर्मा, कविता श्रीवास्तव, एस एस बिस्सा, याकूब खान, धर्मवीर कटेवा,साहित्यकार वेदव्यास जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया और महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने गांधीजी के आदर्शों की आज की दुनिया में प्रासंगिकता पर जोर दिया और बताया कि कैसे गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है।
संस्था के सहमंत्री बसन्त हरियाणा ने बताया की इस परिचर्चा में विशेष रूप से वक्ताओं ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र और गांधीजी के विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता देश मे साम्प्रदायिक सद्भाव को मजबूत कर देश की एकता अखंडता को कायम रखते हुए एक खुशहाल देश बनाना है,साथ ही सभी वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी का जीवन और उनके सिद्धांत, जैसे सत्य और अहिंसा, न केवल उनके समय में बल्कि आज के समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि कैसे गांधीजी के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाकर सामाजिक समानताऔर सद्भाव की स्थापना की जा सकती है।कार्यक्रम का समापन गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुचानें के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत