नयी दिल्ली - आम चुनाव 2019 के पांचवे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर के लद्दाख संसदीय क्षेत्र और अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के तीसरे खंड का चुनाव 6 मई को होगा। लद्दाख (पीसी न.- 4) के अंतर्गत करगिल और लेह जिले हैं जबकि अनंतनाग (पीसी न.- 3) के अंतर्गत शोपियां और पुलवामा जिले हैं। लद्दाख और अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी सीटें सामान्य वर्ग की हैं। सीईओ (जम्मू व कश्मीर) वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6,93,692 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,57,879 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3,35,799 है। तीसरे जेंडर के मतदाताओं की संख्या 14 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 3 , 806 है तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4,388 है। इस चरण के लिए कुल 1254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संपूर्ण ब्यौरा निम्न है - चरण संसदीय क्षेत्र जिला सामान्य पुरुष मतदाता सामान्य महिला मतदाता सामान्य थर्ड जेंडर मतदाता कुल मतदाता कुल सेवा मतदाता कुल मतदान केंद्र कुल दिव्यांग मतदाता V लद्दाख लेह 42695 42659 02...