अत्यधिक गर्मी के कारण इस रविवार से ‘गार्ड अदला-बदली समारोह’ आयोजित नहीं किया जाएगा

नयी दिल्ली - प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाला 'गार्ड अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह' अत्यधिक गर्म मौसम के कारण इस रविवार (5 मई, 2019) से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से नहीं होगा। हालांकि, यह समारोह प्रत्येक शनिवार को पहले की ही तरह अपने मूल या नियत समय पर प्रातः 10 बजे से प्रातः 10.40 बजे तक (15 नवंबर से 14 मार्च तक) और प्रातः 8 बजे से प्रातः 8.40 बजे तक (15 मार्च से 14 नवंबर तक) आयोजित किया जाता रहेगा।


'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह देखने के लिए ऑनलाइन अनुरोध https://rb.nic.in/rbvisit/rbvisit_cog.aspxवेबसाइट पर एक लिंक के जरिए किया जा सकता है। आगंतुकों को यह जानकारी दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नवीनतम सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार