ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी

नयी दिल्ली -  बंगाल की खाड़ी (बीओबी) के पश्चिम-मध्य में केन्द्रित अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान 'फोनी' 2 मई, 2019 को उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर उन्मुख हो गया और भारतीय समयानुसार अपराह्न 2.30 बजे पुरी (ओडिशा) के लगभग 320 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के 170 किलोमीटर पूर्वी-दक्षिण पूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) के 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अक्षांश 17.1 डिग्री उत्तर और देशांतर 84.8 डिग्री पूरब के निकट ठीक इसी क्षेत्र में केन्द्रित हो गया।


ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चक्रवाती तूफान 'फोनी' उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर उन्मुख हो जाएगा और 3 मई के पूर्वाह्न में पुरी के आसपास गोपालपुर एवं चंदबली के बीच ओडिशा तट को पार कर जाएगा। इस दौरान 170-180 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है, जिसके बाद में और भी ज्यादा प्रचंड होकर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेने की आशंका है। कल यानी 3 मई, 2019 की दोपहर/अपराह्न तक इस तूफान के तटीय क्षेत्र से टकराने की प्रबल संभावना है।


तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद इस चक्रवाती तूफान के निरंतर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर ही आगे बढ़ने, धीरे-धीरे कमजोर होने तथा पहले 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे और फिर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ इसके एक प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पश्चिम बंगाल में दस्तक देने का अंदेशा है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर ही आगे बढ़ने का क्रम जारी रखेगा और पहले 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे और फिर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ इसके एक चक्रवाती तूफान के रूप में 4 मई की शाम में बांग्लादेश पहुंच जाने का अंदेशा है।


विशाखापत्तनम और मछलीपट्टनम में लगाए गए डॉपलर मौसम रडारों के जरिए इस चक्रवाती तूफान पर करीबी नजर रखी जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड