संदेश

डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म, वेबसीरीज का नया सशक्त डिजिटल माध्यम है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  अभिनेता अनूप सोनी ने कहा, ''ओटीटी प्लेटफॉर्म में कम समय में बेहतरीन काम कर सकते हैं। पहले टीवी में काम करते थे तो बहुत कम लोग जानते थे। ओटीटी के दौर में विदेशों में भी लोग पहचानने लगे। इस प्लेटफॉर्म पर हर समय नए लोग, नई स्क्रिप्ट, नया सेट और सीखने को बहुत कुछ है।'' शहर के क्रिस्टलपॉम आईनॉक्स में चल रहे रिफ फिल्म क्लब के 'राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (रिफ) के नौवें संस्करण की दर्शक खूब सराहना कर रहे हैं।  रिफ के चौथे दिन फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, वर्कशॉप और टॉक शो जैसे सार्थक, मनोरंजक व दिलचस्प कार्यक्रमों का सफल आगाज हुआ।लोग भूल गए हैं, मैं अभिनेता हूं। अब सबको लगता है मैं एंकर हूं...राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नौवें संस्करण में आईनॉक्स स्टेज पर मशहूर अभिनेता व एंकर अनूप सोनी ने अपने दशकों का अनुभव दर्शकों के साथ साझा करते हुए कहा। रिफ के चौथे दिन अनूप सोनी की 'हाउ टू प्रेजेंट योरसेल्फ - नौरीश योर एंकरिंग स्किल्स' पर वर्कशॉप और 'भारतीय फिल्म उद्योग पर ओटीटी का प्रभाव' पर ओपन फोरम का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में ए...

एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर का 12वां दीक्षांत समारोह, 838 को डिग्री प्रदान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के चेयरपर्सन डाॅ. असीम चोहान के साथ मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समारोह को संबोधित करते हुए डा. असीम चौहान ने कहा कि लीडरशिप गुण विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों को वह सब करने के लिए प्रेरित करता है जो आपने सोचा था कि वे कर सकतें है। भारतीय युवाओं ऐसा करने के लिए पुरजोर आग्रह करते हुए कहा कि भारत का युवा दुनियां को बहुत कुछ दे सकता है। दीक्षांत समारोह में आरबीईएफ के फाउंडर प्रेजिडेंट डाॅ. अशोक के. चौहान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। डाॅ. अशोक के. चौहान ने स्नात्तकों को राष्ट्र के भविष्य के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा नए भारत के मूल सिद्धांत को आकार देंगे। उन्होंने अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय युवा धन्य है जो उनके पास बहुत सी अपाॅच्र्युनिटी है जिसमें सफलता पर्सेंटेज पर निर्भर न रहकर उनकी क्रियविटी और स्किल पर आधारित है। दीक्षांत समारोह की शुरूआत वाइस...

9 फरवरी को महिला शक्तियां काला दिवस मनाएंगीं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - कैसे भुलाया जा सकता है 9 फरवरी 2012 का वो मनहूस दिन जब कुछ दरिंदो ने एक बेटी किरण नेगी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी थी, जिसके हत्यारों को जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय से फांसी की सजा भी दी गई मगर सर्वोच्च न्यायालय के जजों ने 2022 में सबूतों में खामियों का हवाला देते हुए उन दरिंदों को आजाद छोड़ दिया। मगर याद रहे न्याय की लड़ाई अभी बंद नही हुई है, किरण नेगी के माता पिता द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे दुबारा न्याय की गुहार लगाई गई है ताकि अपनी बेटी के कातिलों को सजा दिला सकें, और उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिल सके। इसी संदर्भ में 9 फरवरी 2023 को सायं 6 बजे महिला शक्तियों ने इसे काली दिवस का नाम देकर अपना रोष व्यक्त करने के लिए निर्भया चौक द्वारका सै 19 अक्षरधाम अपार्टमेंट गेट नंबर 1 के सामने पर एकत्रित होकर इस परिवार को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है और ऐसी घटनाएं न हों इस आवाज को बुलंद करने के लिए सभी भाई-बहनों से अपील की गई है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समाज के प्रति अपनी भागीदारी निभाएं।

असमिया फिल्म 'मिनी' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज; चाय जनजातियों की अनसुनी कहानियां

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : फिल्म निर्माता अरुणजीत बरा , जिन्हें 'मिडनाइट सॉन्ग' और 'टैक्सी' जैसी क्रिटिक द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने मुंबई में एक स्टार-स्टड इवेंट में अपनी आगामी फिल्म ' मिनी ' का ट्रेलर लांच किया। फिल्म असम में चाय श्रमिकों की कठिनाइयों और चुनौतियों के इर्द-गिर्द केंद्रित है और इसकी रिलीज असम चाय इंडस्ट्री के 200 वर्षों पूरे होने के उत्सव के साथ की जाएगी। फिल्म को 200 साल पुराने ब्रिटिश बंगले के अंदर असम के एक चाय बागान में खूबसूरत स्थान पर शूट किया गया है। फिल्म की मार्मिक कहानी बताती है कि कैसे चाय जनजाति के लोग उचित शिक्षा, और भूमि अधिकारों जैसे कई मानवाधिकारों से वंचित और उपेक्षित हैं । फिल्म असमिया और सदरी में फिल्माई गई है, जो असम की चाय जनजाति द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।  हाल ही में एक प्रमुख बॉलीवुड पत्रिका की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में ट्रेलर को लांच किया गया, जिसमें रेखा, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, कबीर बेदी, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, नरगिस फाखरी, अनुपम खेर, बो...

Niti Jain Says अच्छे Future ले लिए Best Career चुनों { Qutub Mail }

चित्र

Delhi OBC समाज को वोट बैंक मात्र समझती है Kejriwal Govt { Qutub Mail }

चित्र

कैंसर से जीत" कार्यक्रम के जरिये पूरे विश्व को कैंसर के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : ‘कैंसर से जीत’ कार्यक्रम आयोजित कर इसके जरिये वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विकास कुमार अग्रवाल ने विश्व कैंसर दिवस मनाने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम कैंसर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके साथ इस कार्यक्रम के जरिये पूरे विश्व को यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि, केवल मानव अपनी इच्छा मात्र ही आधी बीमारी को ठीक कर सकता है। इस कार्यक्रम का एक और उद्येश्य यह भी है कि, हमे हमेशा इनकी दुनिया और इनके संघर्ष का सम्मान करना चाहिये। आधुनिक विज्ञान और उन्नत प्रौद्योगिकी आज के युग में कई असंभव को संभव बना रही है। आज वी केयर कैंसर सेंटर (वीसीसीसी) की ओर से यह संदेश फैलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, कि मॉर्डन युग में उन्नत प्रोद्योगिकी के सहारे अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी हराया जा सकता है। वी केयर कैंसर सेंटर महानगर के फूलबागान मेट्रो स्टेशन के पास शहर के मध्य में स्थित प्रसिद्ध कैंसर सेंटर है, जो रोगियों को समग्र देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से कैंसर के लिए नवीनतम निदान और उपचार प्रक्रियाएं प्रदान करता ह...

द्वारका आंगनबाड़ी में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू

चित्र
0 शादाब सैफी 0 नई दिल्ली- द्वारका विधानसभा के दुर्गा पार्क में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ियों में 9 माह से 5 साल तक के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रमित बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह टीके 6 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक दिल्ली के सभी अस्पतालों, डिस्पेंसरी तथा आंगनवाड़ियों में लगाए जाएंगे। दिल्ली के हर गली मोहल्ले वार्ड में टीकाकरण कैंप का प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है , इसी कड़ी में द्वारका विधानसभा के सागर पुर प्रोजेक्ट के अंतर्गत दुर्गा पार्क में विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी डीसीपीसीआर के सदस्य इरफान राही ने इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर दुर्गा पार्क के आसपास की आंगनवाड़ियों से कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को एकत्रित कर उनको इस टीकाकरण कैंप की विस्तृत जानकारी दी और एक जागरूक रैली निकाली। इस मौक़े पर मीना बिष्ट, सुनीता रावत, लीला बिष्ट, मोनिका रावत,बिन्दु देवी,इन्दु देवी, दयावती, नाहीद, सुनीता कुमारी, अल्का शर्मा आदि ने शिरकत की

केजरीवाल सरकार द्वारा ओबीसी समाज को उनके हक से वंचित रखने के खिलाफ होगा जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। ओबीसी संघर्ष संयुक्त समिति के संयोजक सुनील यादव कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार पिछले आठ सालों से लगातार ओबीसी समाज को अपने झूठे वायदों का शिकार बना रही है। ओबीसी समाज को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से भी वंचित रखा जा रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि दिल्ली सरकार ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बनाने दे रही है। उन्होंने अवाहन किया कि 5 फरवरी को दिल्ली में रहने वाले ओबीसी समाज के सभी वंचित दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेंगे। सुनील यादव ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग जाति के लोग समय-समय पर अपने रोजगार या अन्य किसी वजह से दिल्ली में आकर बसते हैं। दिल्ली की आबादी का लगभग 60 फीसदी जनसंख्या ओबीसी समाज का है लेकिन केजरीवाल ने उनका सिर्फ वोट बैंक का इस्तेमाल करने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि जब उनकी सरकार बनेगी तब वो दिल्ली में रह रहे ओबीसी समाज के लिये इस 1993 के पहले के प्रमाण पत्र की बाध्यता (शर्त) को खत्म करेंगे और ओबीसी प्रमाण पत्र का...

जेपी हाॅस्पिटल ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित किया जागरुकता सत्र

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा, विश्व कैंसर दिवस के मौके पर हम 3 वर्षीय क्लोज द केयर गैप कैंपेन के 2 साल पूरे कर रहे हैं। इसी थीम के साथ जेपी हाॅस्पिटल आम लोगों एवं स्वास्थ्य समुदायों को कैंसर के जल्दी निदान, जांच एवं स्क्रीनिंग के बारे में जागरुक बनाने के लिए प्रयासरत है। जेपी अस्पताल के विशेषज्ञ ऽ डॉ. सुदर्शन डे, निदेशक, विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग ऽ डॉ. मलय नंदी, निदेशक, चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग ऽ डॉ. आशीष गोयल, निदेशक, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ऽ डॉ. अभिषेक गुलिया, एसोसिएट डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ऽ डॉ. नितिन लीखा, एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ऽ डॉ. अतुल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार, चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग कैंसर के मरीजों के जीवित रहने की संभावना को बढ़ाने के लिए विश्व कैंसर दिवस शुरूआती अवस्था में ही कैंसर के निदान, जांच और स्क्रीनिंग पर जोर देता है। इनोवेशन एवं आधुनिक प्रगति के अलावा यह हर दिन इस क्षेत्र में हासिल की जाने वाली उपलब्धियों पर भी रोशनी डालता है, ये छोटी-छोटी उपलब्धियां भी कैंसर के मरीजों के उपचार में कारगर साबित हो रही हैं। अगर कैंसर की देखभाल जैसे निदान, सर्ज...