एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर का 12वां दीक्षांत समारोह, 838 को डिग्री प्रदान


० आशा पटेल ० 
जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के चेयरपर्सन डाॅ. असीम चोहान के साथ मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समारोह को संबोधित करते हुए डा. असीम चौहान ने कहा कि लीडरशिप गुण विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों को वह सब करने के लिए प्रेरित करता है जो आपने सोचा था कि वे कर सकतें है। भारतीय युवाओं ऐसा करने के लिए पुरजोर आग्रह करते हुए कहा कि भारत का युवा दुनियां को बहुत कुछ दे सकता है।

दीक्षांत समारोह में आरबीईएफ के फाउंडर प्रेजिडेंट डाॅ. अशोक के. चौहान ने वर्चुअली संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। डाॅ. अशोक के. चौहान ने स्नात्तकों को राष्ट्र के भविष्य के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा नए भारत के मूल सिद्धांत को आकार देंगे। उन्होंने अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय युवा धन्य है जो उनके पास बहुत सी अपाॅच्र्युनिटी है जिसमें सफलता पर्सेंटेज पर निर्भर न रहकर उनकी क्रियविटी और स्किल पर आधारित है।

दीक्षांत समारोह की शुरूआत वाइस चांसलर प्रोफेसर (डाॅ.) अमित जैन के संबोधन से हुई। प्रोफेसर जैन ने 2022-23 के दौरान एकेडमिक और रिसर्च उपलब्धियों के साथ-साथ पब्लिकेशन, रिसर्च, अवार्ड्स, अचीवमेंट्स, स्टूडेंटस एक्टिविटिज, प्लेसमेंट के बारें में जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ. नितिन भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह में स्नात्तक, स्नात्तकोत्तर, दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 838 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई है।दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को जिसमें 36 पीएचडी डिग्री, 36 गोल्ड मेडल, 24 सिल्वर मेडल, 7 ब्रांज मेडल और 77 को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किये गये।

विश्वविद्यालय की ओर से डाॅ. डैंग लैब्स, नई दिल्ली के संस्थापक और निदेशक डाॅ. नवीन डैंग, आउटस्टेडिंग साइटिंस्ट और डायरेक्टर जनरल, टेक्नोलाॅजी मैनेजमेंट एच.बी. श्रीवास्तव, डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, भारत सरकार के सलाहकार और इंटरनेशनल कार्पोरेशन के हैड डाॅ. एस.के. वाष्र्णेय को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। बायोम टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रिसिंपल साइटिंस्ट डाॅ. प्रफुल्ल गाडगे को मानद प्रोफेसरशिप से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी के द्वारा समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आयोजित किये जाने वाले एकेडमिक, रिसर्च, आउटरीच और एक्ट्रा करीकूलर एक्टिविटिज की भी जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार