द्वारका आंगनबाड़ी में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू

0 शादाब सैफी 0
नई दिल्ली- द्वारका विधानसभा के दुर्गा पार्क में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ियों में 9 माह से 5 साल तक के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रमित बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह टीके 6 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक दिल्ली के सभी अस्पतालों, डिस्पेंसरी तथा आंगनवाड़ियों में लगाए जाएंगे।
दिल्ली के हर गली मोहल्ले वार्ड में टीकाकरण कैंप का प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है , इसी कड़ी में द्वारका विधानसभा के सागर पुर प्रोजेक्ट के अंतर्गत दुर्गा पार्क में विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी डीसीपीसीआर के सदस्य इरफान राही ने इसकी शुरुआत की।

इस अवसर पर दुर्गा पार्क के आसपास की आंगनवाड़ियों से कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को एकत्रित कर उनको इस टीकाकरण कैंप की विस्तृत जानकारी दी और एक जागरूक रैली निकाली। इस मौक़े पर मीना बिष्ट, सुनीता रावत, लीला बिष्ट, मोनिका रावत,बिन्दु देवी,इन्दु देवी, दयावती, नाहीद, सुनीता कुमारी, अल्का शर्मा आदि ने शिरकत की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास