संदेश
वरिष्ठ नागरिकों ने ‘Change Began Here Har Dil Mumbai’ थीम पर वृद्धावस्था के दौरान सक्रियता की ख़ुशी मनाई
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई : वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक और सामाजिक भलाई के लिए काम करने वाले मुंबई स्थित गैर सरकारी संगठन, अधाता ट्रस्ट ने टाटा मुंबई मैराथन 2025 में सीनियर सिटीज़न रन के इंस्टीट्यूशनल पार्टनर के रूप में सहयोग किया। इस रन में 1800 से ज़्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर ‘Change Began Here #HarDilMumbai’ थीम के साथ वृद्धावस्था के दौरान सक्रियता की ख़ुशी मनाई। कार्यक्रम की शुरूआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से हुई, जिसमें शहर भर के वरिष्ठ नागरिक ज़िन्दगी, जीवन शक्ति और सामुदायिक भावना का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। प्रतिभागियों में एक 95 साल के और एक 91 साल के व्यक्ति ने भाग लेकर सभी को प्रेरित किया, अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया। उन्होंने साबित किया कि सक्रिय रहने और जीवन को पूरी तरह से जीने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। कई प्रतिभागियों ने घुटने और जोड़ों की समस्याओं, मनोभ्रंश ( भूलने की बीमारी ), या चलने में सहायक उपकरणों की आवश्यकता जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए भी दौड़ पूरी की, उनका अटूट दृढ़ संकल्प वरिष्ठ नागरिकों के अविश्वसनीय लचीलेपन और निश...
मुख्यमंत्री ने की उद्योग, व्यापार संघों और सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं तथा उद्योग एवं सेवा क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था में तीन-चौथाई योगदान देते हैं। राज्य सरकार इन दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाने के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के सुझावों का समुचित परीक्षण के पश्चात आगामी बजट 2025-26 में शामिल करने के हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग, व्यापार, कर सलाहकार संघों एवं सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ दो सत्रों में आयोजित बजट पूर्व चर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन, आर्थिक क्षेत्र के लिए नवीन नीतियां लागू करना, बड़े निवेश समझौते करना जैसे निर्णय किए। शर्मा ने कहा कि पिछले एक साल में करीब 5 लाख सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के पंजीकरण हुए हैं तथा एमएसएमई इकाइयों के पंजीयन में राजस्थान का चौथा स्थान है। उन्होंने कह...
पुस्तक : ‘ख़ुशबु तो बचा ली जाए’,‘परत-दर-परत’ और ‘झुकी डालियाँ बरगद की’ पर परिचर्चा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददारा द्वारा ० नयी दिल्ली : दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा पी.जी.डी.ए.वी. (सांध्य) कॉलेज, विनोबा पुरी के सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. लक्ष्मीशंकर वाजपेयी की पुस्तक ‘‘ख़ुशबु तो बचा ली जाए’ ( ग़ज़ल संग्रह ) पर सुषमा भण्डारी द्वारा किए गए शोध और उसी ग़ज़ल संग्रह का हाइकु और दोहा विधाओं पर किए गए रूपातंरण पुस्तक : ‘ख़ुशबु तो बचा ली जाए’, ‘परत-दर-परत’ और ‘झुकी डालियाँ बरगद की’ पर एक पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया । पुस्तक परिचर्चा पर अतिथियों के रूप में हरे राम समीप, त्रिलोक कौशिक, सुभाष नीरव, डॉ. लक्ष्मीशंकर वाजपेयी और सुधाकर पाठक की उपस्थिति थी । अतिथियों के सम्मान के बाद तीनों पुस्तकों का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर सुषमा भण्डारी द्वारा लिखित बाल साहित्य की पुस्तक ‘नई कहानी’ का भी लोकार्पण किया गया । इस परिचर्चा पर सभी अतिथियों ने पुस्तक पर स्पष्ट रूप से अपने-अपने विचार रखे । सभी आलोचकों एवं समीक्षकों ने अपने वक्तव्य में इस बात को रेखांकित किया कि हिन्दी साहित्यिक जगत में संभवत : इस तरह का यह पहला कार्य है कि पहले से स्थापित एक चर्चित पुस्तक क...
Delhi : द्वारका विधानसभा से AAP उम्मीदवार Vinay Mishra के समर्थन में लोग...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
दिल्ली विधानसभा चुनाव में Sindhi Samaj BJP का करेगा समर्थन Delhi Assembl...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
पाँचना के पानी का हो बँटबारा और बाणगंगा नदी को गम्भीर से जोड़ने की जरूरत : पं रामकिशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० वैर । सिंचाई पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर कस्वा वैर के ग्राम नावर में अनेक गाँवों के किसानों की सभा आयोजित हुई जिसमें सभी किसानों ने पाँचना बाँध के पानी का बँटबारा करने तथा बाणगंगा नदी को गम्भीर से जोड़ने की सरकार से माँग की । किसानों ने एकजुट होकर इआरसीपी - पीकेसी के प्रथम चरण में ही भरतपुर की सूखी पड़ी नदियों को जोड़कर पानी पहुंचाने की जरूरत बताते हुऐ कहा कि बगैर पानी के स्थाई समाधान के खेती बर्बाद हो रही है। किसानों ने सीता बाँध को विकसित कर बंध बारैठा पाइप लाईन स्कीक से जोड़ने तथा जीवद लालपुर बाँध को इआरसीपी के पहले चरण में पेयजल के लिये भी शामिल किया जाये । सभी किसानों ने तय किया कि अगर जरूरत पड़ेगी तो सभी मिलकर पानी और रोजगार के लिये संघर्ष करेंगे । जनसभा में भरतपुर के पूर्व सांसद और पानी आन्दोलन के अगुआ पंड़ित रामकिशन ने कहा कि देश में चुनाव सुधारों की जरूरत है और अधिक धन बल खर्च करने बालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये तथा जनता को भी चुनावों में ज्यादा खर्च करने बालों को हराना चाहिये । उन्होंने कहा कि देश में 157 खरबपतियों की सम्पत्ति देश की कुल ...
"रूबरू? को मिला स्टैंडिंग ओवेशन : महिला सशक्तिकरण पर शानदार फिल्म
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रूबरू की स्क्रीनिंग बेहद खास रही। दर्शक इस प्रभावशाली फिल्म को देखने के लिए उत्साहित थे। दर्शक पूरी तरह से भावनात्मक गहराई और फिल्म के शक्तिशाली संदेशों में डूबे रहे। यह स्टैंडिंग ओवेशन फिल्म की समर्पित टीम के लिए सबसे बड़ा इनाम था। अभिनेत्रियों इंदिरा और ऋचा के शानदार अभिनय, उत्कृष्ट निर्देशन, लाजवाब सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली साउंड डिज़ाइन और बेहतरीन संपादन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला सशक्तिकरण की थीम और राजस्थान के ग्रामीण माहौल पर ओर रीतिरिवाज पर विशेष रूप से, केवल 30 मिनट की इस फिल्म ने अपना संदेश इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया कि हर कोई प्रभावित हुआ। दोनों बहनों के संघर्ष, धैर्य और समाज में बदलाव की आवश्यकता जैसे शक्तिशाली संदेशों पर चर्चा करते हुए सुना गया। रूबरू केवल एक फिल्म नहीं है; यह एक ऐसा आंदोलन है जो हर वर्ग के लोगों के दिलों को छूता है। निर्देशक कपिल तंवर,निर्माता अंविता गुप्ता, और सह निर्माता अनीता गुरनानी यानि रूबरू की समस्त टीम ने दर्शकों के इस अद्भुत समर्थन और फिल्म...
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हमास -इजरायल के युद्धविराम समझौते का किया स्वागत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अमीर (अध्यक्ष) सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने इजरायल और हमास के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। जमाअत अध्यक्ष ने कहा, "यह युद्धविराम गजा में रक्तपात को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गजा के लोगों को बुनियादी राहत पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने इतिहास के विनाशकारी नरसंहार हमलों को सहन किया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गजा के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए तत्काल प्रयास शुरू करने चाहिए तथा अरब भूमि से इजरायली सेनाओं की पूर्ण वापसी की दिशा में निर्णायक कदम उठाने चाहिए, ताकि स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के माध्यम से फिलिस्तीनी लोगों की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।" जमाअत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने “फिलिस्तीन के लोगों के साहसी और वीर प्रतिरोध और बलिदान को सम्मान अर्पित किया। उन्होंने वैश्विक शक्तियों को याद दिलाते हुए कहा, "यह युद्धविराम 15 महीने के क्रूर हमले के बाद आया है, जिसमें 48,000 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें से अधिकांश बच्चे, महिलाएं, डॉक्टर, शिक्षक, राहत कार्यकर्ता, पत्...
वंतारा में मिलेगा इस्कॉन के हाथियों को आजीवन देखभाल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जामनगर : पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र ‘वंतारा’, इस्कॉन मायापुर के दो हाथियों 18 वर्षीय विष्णुप्रिया और 26 वर्षीय लक्ष्मीप्रिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह कदम पिछले वर्ष अप्रैल में विष्णुप्रिया द्वारा अपने महावत पर घातक हमला करने की घटना के बाद उठाया गया, जिससे उनकी बेहतर देखभाल और अनुकूल माहौल की आवश्यकता उजागर हुई। वंतारा में दोनों हाथियों को जंजीरों से मुक्त प्राकृतिक आवास में रखा जाएगा, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ पशु चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक देखभाल और सकारात्मक प्रशिक्षण मिलेगा। इस्कॉन की वरिष्ठ सदस्य ह्रीमती देवी दासी ने कहा, “हमारी मान्यताओं के अनुसार हर जीवात्मा समान है। वंतारा में मुझे वही करुणा और आदर्श दिखे जो हम मानते हैं। विष्णुप्रिया और लक्ष्मीप्रिया यहाँ सुखी और स्वतंत्र जीवन बिताएंगी।”पेटा इंडिया और अन्य संगठनों ने इस स्थानांतरण का समर्थन किया। वंतारा का मुख्य उद्देश्य हाथियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना है। यहाँ उन्हें सामाजिक बंधन और स्वाभाविक जीवन का अनुभव मिलेगा, जो उनके पुनर्वास और समग्र कल्याण में सहायक होगा।