वंतारा में मिलेगा इस्कॉन के हाथियों को आजीवन देखभाल

० आशा पटेल ० 
जामनगर : पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र ‘वंतारा’, इस्कॉन मायापुर के दो हाथियों 18 वर्षीय विष्णुप्रिया और 26 वर्षीय लक्ष्मीप्रिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह कदम पिछले वर्ष अप्रैल में विष्णुप्रिया द्वारा अपने महावत पर घातक हमला करने की घटना के बाद उठाया गया, जिससे उनकी बेहतर देखभाल और अनुकूल माहौल की आवश्यकता उजागर हुई।  वंतारा में दोनों हाथियों को जंजीरों से मुक्त प्राकृतिक आवास में रखा जाएगा, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ पशु चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक देखभाल और सकारात्मक प्रशिक्षण मिलेगा।

इस्कॉन की वरिष्ठ सदस्य ह्रीमती देवी दासी ने कहा, “हमारी मान्यताओं के अनुसार हर जीवात्मा समान है। वंतारा में मुझे वही करुणा और आदर्श दिखे जो हम मानते हैं। विष्णुप्रिया और लक्ष्मीप्रिया यहाँ सुखी और स्वतंत्र जीवन बिताएंगी।”पेटा इंडिया और अन्य संगठनों ने इस स्थानांतरण का समर्थन किया। वंतारा का मुख्य उद्देश्य हाथियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना है। यहाँ उन्हें सामाजिक बंधन और स्वाभाविक जीवन का अनुभव मिलेगा, जो उनके पुनर्वास और समग्र कल्याण में सहायक होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार