रुमा देवी ने मेधावी बेटियों को स्कॉलरशिप व स्कॉलर्स अवार्ड्स से किया सम्मानित

o आशा पटेल o 
जयपुर। जानी मानी सामाजिक कार्यकर्त्ता रुमा देवी ने एक समारोह में जयपुर में दिए प्रदेश भर की मेधावी बेटियों को स्कॉलरशिप व स्कॉलर्स अवार्ड्स | इस अवसर पर अन्य कई विभूतियां भी सम्मानित हुई |
रूमा देवी फाउंडेशन व गढ़वाल फैमिली फाउंडेशन की ओर से जयपुर के कॉन्सटीट्यूशनल क्लब में एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमे प्रदेश के गाँव -धाणी में विपरीत हालात के बावजूद मेडिकल व इंजीनियरिंग करने वाली प्रदेश की आठ होनहार बेटियों को रूमा देवी-सुगनी देवी अक्षरा योजना के तहत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा ने स्कॉलर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया।
शिक्षा, खेल व कला क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी इस समारोह में छात्रवृत्ति प्रदान की गई । इतना ही नहीं समारोह में रुमा देवी के द्वारा राज्य के विभिन्न अंचलों की प्रतिभाओं के साथ ही जयपुर की शिक्षा-खेल से जुड़ी शख्सियतें भी सम्मानित हुईं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी द्वारा जरूरतमंद व हुनरमंद प्रतिभाओं के सपनों की उड़ान को नया आसमान दिलाने की पहल सराहनीय है।

रूमा देवी ने कहा कि आठवीं की पढ़ाई के दौरान स्कूल छूट गया था, लेकिन अब समाज के वंचित वर्ग की किसी बेटी की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए मैने यह अभियान शुरू कर एक नई पहल की है । उन्होंने कहा यह अभियान गत 5 वर्षों से जारी है | उन्होंने कहा कि इस छात्र वृति में चयनित 8 छात्राओं को 1-1 लाख की सहायता दी जाती है | इस समारोह में 25 लाख की अक्षरा छात्रवृति के चेक दिए गए |

कार्यक्रम को समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई, विधायक आदुराम मेघवाल, आइएएस के के पाठक, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ललित के पंवार , गढ़वाल फेमिली फाउन्देशन की अध्यक्ष सुशीला चौधरी व ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड